{"_id":"5fc2a1a28ebc3e9bd0126f64","slug":"13-bigha-sugarcane-crop-burnt-in-jhunjhuni-and-saidipur-mawana-news-mrt513178476","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुनझुनी और सैदीपुर में 13 बीघा गन्ने की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुनझुनी और सैदीपुर में 13 बीघा गन्ने की फसल जली
विज्ञापन

बहसूमा/मवाना। बहसूमा क्षेत्र के गांव झुनझुनी और मवाना क्षेत्र के गांव सैदीपुर में शनिवार को चार किसानों के खेतों में आग लगने से गन्ने की 13 बीघा फसल जलकर राख हो गई। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।
बहसूमा के झुनझुनी निवासी महक सिंह पुत्र जगदीश ने बताया कि उसके गन्ने के खेत रहमापुर मार्ग पर स्थित हैं। शनिवार को उसके खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। उक्त खेतों के ऊपर से विद्युत तार भी नहीं गुजर रहे हैं। खेतों में गन्ने की छिलाई कर रहे किसानों व ग्रामीणों ने फावडे़ से आग पर मिट्टी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से तीन बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। पीडित किसान का कहना है कि वह दो भाई हैं। आपस में बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। बीते 16 नंवबर को भी उसकी तीन बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई थी। शनिवार को पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर दे तहसील प्रशासन से मुआवजे की मांग की थी।
वहीं, मवाना क्षेत्र के गांव सैदीपुर में बिजली का तार टूटकर गिरने से तीन किसानों का गन्ना जल गया। गांव सैदीपुर निवासी बीर सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, उदल ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से तीनों का करीब 10 बीघा गन्ना जल गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।