{"_id":"675010cf22a368aad40864fc","slug":"13-accused-in-casino-case-get-conditional-bail-meerut-news-c-72-1-mrt1062-125499-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कैसीनो प्रकरण के 13 आरोपियों को मिली सशर्त जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कैसीनो प्रकरण के 13 आरोपियों को मिली सशर्त जमानत
विज्ञापन
पंद्रह के खिलाफ दर्ज हुई थी नामजद रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन में कैसीनो पर दांव लगवाने वाले 13 आरोपियों को 43 दिन बाद सशर्त जमानत मिल गई है। आरोपियों को शहर छोड़ने से पहले स्थानीय पुलिस से अनुमति लेनी होगी और विवेचना में सहयोग करना होगा। फरार आरोपी होटल के कर्मचारी हिमांशु कुमार और रजत सिंह की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
नौचंदी थाने के गढ़ रोड स्थित हारमनी इन होटल में 21 अक्तूबर को पुलिस ने छापा मारकर कैसीनो पकड़ा था। मौके से पुलिस ने शास्त्रीनगर निवासी होटल स्वामी भाजपा नेता नवीन अरोड़ा, गौरव कंसल, मोहित टंडन, संजय अरोड़ा, देवेंद्र कुमार सेठी, राकेश सहगल, राजकुमार, राजीव गुलाठी, मैनेजर आदिल चौधरी और होटल के हिस्सेदार राजेश मिगलानी, राजेश जुनेजा, अशोक तनेजा, अमित चांदना, रजत सिंह और हिमांशु कुमार को नामजद किया था।
13 आरोपियों को इससे पहले ही कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी थी। मंगलवार को कोर्ट ने सुनवाई के दौरान सभी 13 आरोपियों को जमानत दे दी। सीओ अभिषेक तिवारी ने बताया कि फरार दो आरोपियों की तलाश जारी है। कैसीनो में शराब परोसने वाली महिलाओं को भी बयान के लिए बुलाया गया है।