सरधना। गांव पाथौली में नेत्र जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर का आयोजन संजय रसूलपुर के सहयोग से किया गया। शिविर में करीब 125 लोगों की आंखों की जांच की गई, जबकि 40 मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। शिविर का आयोजन बागपत सांसद डॉ. राजकुमार संगवान के प्रयासों से संपन्न हुआ। दिल्ली स्थित डॉ. एलके गांधी श्रॉफ नेत्र संस्थान की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने गांव में पहुंचकर मरीजों की जांच की और परामर्श दिया। शिविर में ग्रामीणों को आंखों से संबंधित बीमारियों की जांच, परामर्श और उपचार की सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान जिला अध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, ग्राम प्रधान राजन, चौधरी सत्येंद्र, कुलवंत सोलंकी, कृष्णपाल सिंह, शैलेंद्र सिंह, प्रमेंद्र सिंह, केपी सिंह, राहुल पूनिया और रणवीर मोरल मौजूद रहे।