फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   122 couples took part in the same pandal for the seven rounds and Nikah rituals.

Meerut News: एक ही पंडाल में हुए 122 जोड़ों के सात फेरे और निकाह की रस्में

Wed, 12 Nov 2025 10:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 12 Nov 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
122 couples took part in the same pandal for the seven rounds and Nikah rituals.
दौराला के फार्म हाउस में 94 हिंदू और 28 मुस्लिम जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बुधवार को दौराला स्थित एमबी फार्म हाउस में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इसमें 94 हिन्दू एवं 28 मुस्लिम जोड़े शादी के बंधन में बंधे। एक ही मंडप में सात फेरे और निकाह की रस्में हुई।
विवाह समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, दौराला ब्लॉक प्रमुख शर्मिष्ठा भंडारी और जिला पंचायत सदस्य कि पुत्र अंकित मोतला भी शामिल हुए। सीडीओ नुपूर गोयल ने बताया कि दौराला के 39, सरधना के 24, सरूरपुर के 27, हस्तिनापुर व जानीखुर्द के 7, नगर पंचायत दौराला के 5, करनावल के 7, खिवाई के 2, लावड़ के 3 तथा नगर पालिका सरधना के 8 जोड़ों का विवाह कराया गया।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह का कहना कि मुख्यमंत्री द्वारा योजना की धनराशि बढ़ाकर अब एक लाख कर दी गई है, इसमें 60 हजार कन्या के बैंक खाते में, 25 हजार वैवाहिक उपहार सामग्री हेतु 15 हजार आयोजन व्यय के रूप में प्रदान किए जाते हैं। 16 नवंबर को भावना फार्म हाउस परीक्षितगढ़ एवं 18 नवम्बर को अवतार फार्म हाउस कुराली (जानी) में भी सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना

मेरठ। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत पात्र दिव्यांग दंपती को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसमें वर दिव्यांग को 15 हजार, वधू दिव्यांग होने पर 20 हजार और यदि दोनों दिव्यांग हैं तो 35,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके लिए वर की आयु 21-45 वर्ष व वधू की आयु 18-45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। दंपत्ति http://divyangjan.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करें। उसके बाद दस्तावेजों की प्रतिलिपि विकास भवन स्थित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के कार्यालय में जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed