{"_id":"5cba3256bdec2214046f141e","slug":"121555706454-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शब-ए-बारात आज, शहर में रहेगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शब-ए-बारात आज, शहर में रहेगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शब-ए-बरात आज, शहर में रहेगा रूट डायवर्जन
मेरठ। चंद्र दर्शन के अनुसार शब-ए-बरात 20 अप्रैल (आज) को मनाई जाएगी। मुस्लिम समुदाय के लोग शाम आठ बजे से अगले दिन सुबह आठ बजे तक मस्जिदों में रोशनी, सजावट, कब्रिस्तान व अन्य संबंधित स्थानों पर चिराग जलानेे, फातिमा, मिलाद जुलूसों का कार्यक्रम किया जाता है। वहीं एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने बताया कि 20 अप्रैल की रात आठ बजेे से पर्व की समाप्ति तक रूट डायवर्जन रहेगा।
ऐसे रहेगा डायवर्जन
- आबकारी चौपला (ईव्ज चौराहा) से एल ब्लॉक शास्त्रीनगर तक, गांधी आश्रम चौराहे से भूमिया पुल तक सभी प्रकार का यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
- खैरनगर से वैली बाजार, प्याऊ चौपले से वैली बाजार, घंटाघर से वैली बाजार की तरफ किसी भी प्रकार का यातायात नहीं जाने दिया जाएगा।
- दिल्ली रोड पर कोई भी वाहन रोडवेज बस अड्डे से आगे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। दिल्ली से आने वाले यातायात को बागपत तिराहे से भैसाली बस अड्डे की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
- दिल्ली की तरफ से सीधे मुजफ्फरनगर की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के यातायात को बाईपास से निकाला जाएगा। ऐसा ही वापसी में होगा।
- गढ़ रोड व हापुड़ रोड की तरफ से आने वाली रोडवेज की बसें सोहराबगेट बस अड्डे पर रोकी जाएंगी। सोहराबगेट से मुजफ्फरनगर की तरफ जाने वाली रोडवेज की बसें तेजगढ़ी चौराहे से विवि रोड होते हुए जेल चुंगी से रुड़की रोड के लिए निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
- जो रोडवेज की बसें दिल्ली से मेरठ आकर मुजफ्फरनगर जाएंगी ऐसी बसें शोभापुर बाईपास से रोहटा रोड, कैंट क्षेत्र से होते हुए भैसाली बस अड्डे पर आ सकेंगी। तथा इसी रूट से वापस होते हुए मुजफ्फरनगर की तरफ जाएंगी। वहीं मुजफ्फरनगर की तरफ से आने वाली रोडवेज की बसें इसी रूट से आएंगी। इसी रूट से वापस जाएंगी।
- मेरठ महानगर की सिटी बसें चौधरी चरण सिंह विवि रोड से जेलचुंगी, कमिश्नरी आवास चौराहा, जीरो माइल चौराहा, वेस्ट एंड रोड होकर रेलवे स्टेशन निकाली जाएंगी। इसी रूट से वापस आ सकेंगी।
- कैंट रेलवे स्टेशन की तरफ से चलने वाली बसें बाउंड्री रोड से विवि रोड होते हुए मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगी तथा इसी रूट से वापस आ सकेंगी।
- बिजनौर, मवाना की ओर से आने वाले वाहन कमिश्नर आवास चौराहे से बाएं मुड़कर जेल चुंगी चौराहा, तेजगढ़ी, एल ब्लॉक होते हुए बिजली बंबा बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। तथा इसी रूट से मवाना व बिजनौर को वापस जाएंगे।