{"_id":"5cb39ccabdec22144f418be1","slug":"121555274954-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दंपति को गन प्वाइंट पर लेकर महिला से कुंडल लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दंपति को गन प्वाइंट पर लेकर महिला से कुंडल लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौल खरखौदा मार्ग पर बाइक सवार दंपती को ओवरटेक करते हुए बदमाशों ने महिला को गन प्वांइट पर लेकर कुंडल लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने महिला के साथ मारपीट की जिसमें वह उसकी बच्ची घायल हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
मुंड़ाली थाना क्षेत्र के गांव नंगला कबूलपुर निवासी कपिल तोमर पुत्र राजबल सिंह रविवार को अपनी पत्नी सपना बेटी चाहत व बेटे वंश के साथ बाइक से अपनी ससुराल बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव सरीकपुर भैंसरोली जा रहा था। सुबह करीब नौ बजे जैसे ही उसकी बाइक खरखौदा कौल संपर्क मार्ग स्थित गोविदंपुरी मोड़ के करीब पहुंची तो पीछे से आई सफेद अपाचे सवार बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया तथा दंपती समेत दोनों बच्चों को गन प्वाइंट पर लेकर जबरन महिला से कुंडल लूटने का प्रयास करने लगे। महिला ने जैसे ही विरोध किया तो बदमाशों ने महिला व बच्ची दोनों को बाइक से गिरा दिया। पीड़ित ने तुरंत ही पुलिस कंट्रोल रुम को मामले की जानकारी दी। लेकिन कंट्रोल रुम से संपर्क नहीं हुआ तो बाद में पीड़ित ने राह से गुजर रहे एक पुलिस कर्मी की मदद से खरखौदा पुलिस को मामले की जानकारी दी। बाद में सूचना पर खरखौदा पुलिस मौके पर पहुंची। इस मामले में पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है लेकिन पुलिस ने देर शाम तक भी इस मामले में कार्रवाई नहीं की थी। इस संबंध में सीओ किठौर आलोक कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर कारवाई की जाएगी।