{"_id":"5ca27c0fbdec2214492a95d2","slug":"121554152463-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र छात्राओं को वीवीपैट की जानकारी दी।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र छात्राओं को वीवीपैट की जानकारी दी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को दी वीवीपैट मशीन की जानकारी
मवाना। लोकतंत्र में युवाओं और विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग और जिला प्रशासन लगातार मतदाता जागरुकता अभियान चला रहे है। सोमवार को एसडीएम मवाना टीम के साथ रूद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मवाना खुर्द पहुंचे। जहां उन्होंने छात्र-छात्राओं को मतदान प्रक्रिया के साथ ईवीएम और वीवीपैट मशीन के बारे में जानकारी दी।
विद्यार्थियों ने ईवीएम से मतदान किया और वीवीपैट मशीन में मतदान का वेरिफिकेशन भी देखा। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे मजबूत कड़ी गांव है और मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करना बहुत जरूरी है। सभी लोग मतदान करें और सौ फीसदी मतदान से लोकतंत्र को मजबूत करें। छात्र-छात्राओं ने मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए फार्म भी भरें।
एकेडमिक कोआर्डिनेटर अभिजीत चटर्जी, चीफ प्रोक्टर सुमित काकरान ने बुके देकर स्वागत किया। एस़डीएम ने ईवीएम और वीवीपैट की सभी बारीकियों को भी विस्तार से समझाया। राजस्व निरीक्षक उधम सिंह और अंकुर अंतन, लेखपाल नीरज कुमार, पम्मी सिंह आदि ने महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों को ईवीएम व वीवीपैट मशीन के बारे में जानकारी देते हुए मतदान करवाया।