{"_id":"5c7d90ffbdec22146d705fba","slug":"121551732991-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद का ऐलान, अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद का ऐलान, अलर्ट जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जिलेभर में अलर्ट जारी, चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस फोर्स
- दो अप्रैल को जहां बवाल हुआ था, वहां पर लगी पुलिस
मेरठ।
स्वर्ण जाति को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के विरोध में कई संगठनों में पांच मार्च (आज) भारत बंद का ऐलान किया है। इसको लेकर पुलिस ने शहर में चप्पे चप्पे पर पहरा लगाया है। दो अप्रैल को एससी-एसटी एक्ट में संशोधन के बाद हुई हिंसा को देखते हुए पुलिस ने संवेदनशील प्वाइंटों पर पुलिस फोर्स लगाई है।
एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि बहुजन क्रांति मोर्चा, बहुजन सशक्तिकरण संघ, आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति, एससी-एसटी प्रकोष्ठ, भीम आर्मी और राष्ट्रीय जनशक्ति मंच समेत कई संगठनों ने स्वर्ण जाति को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलने पर आपत्ति जताई है। इसको लेकर उन्होंने मंगलवार को भारत बंद का ऐलान किया है। दो अप्रैल को एससी-एसटी एक्ट में संशोधन होने के विरोध में मेरठ समेत कई जनपदों में आगजनी, तोड़फोड़ हुई थी। इसको देखते हुए मेरठ में कंकरखेड़ा शोभापुर पुलिस चौकी, आंबेडकर चौक समेत कई जगह पर पुलिस ने प्वाइंट बनाए हैं। जहां पर सुबह से पुलिस मुस्तैद रहेगी। पुलिस ने विरोध करने वाले संगठन के पदाधिकारियों से कहा कि शांतिपूर्वक विरोध करें, अन्यथा पुलिस बड़ी कार्रवाई करेगी।