{"_id":"5b5cd8114f1c1bde6d8b5147","slug":"121532811281-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों ने मृत घोषित किया, मरीज लेने लगा सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों ने मृत घोषित किया, मरीज लेने लगा सांस
Updated Sun, 29 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑक्सीजन हटी तो सांस लेने लगा मरीज!
मेरठ। शहर केएक निजी चिकित्सालय में शनिवार को एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। सूत्रों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती एक बुजुर्ग को चिकित्सकों ने ‘मृत’ घोषित कर दिया था। परिजनों ने अपना सामान समेटकर कार में रख लिया और मरीज को ले जाने की तैयारी करने लगे। इस बीच जैसे ही मरीज की ऑक्सीजन हटाई वह सांस लेने लगा। यह देखकर परिजन और चिकित्सक भी दंग रह गए। हालांकि उनकी तबियत खराब थी। उन्हें फिलहाल वेंटिलेटर पर रखा गया है।
पहले मरीज केपरिजनों ने इसका विरोध किया और मामला मीडिया तक पहुंचा, हालांकि बाद में उन्होंने इस बारे ज्यादा जानकारी नहीं दी और न ही किसी से शिकायत की। जब इस संबंध में संबंधित अस्पताल के मैनेजर से बात की गई तो उनका कहना था कि ऐसा नहीं था मरीज को मृत घोषित कर दिया गया और उनकी सांस चलने लगी, बल्कि हुआ यह था कि किसी और मरीज के बारे में ऐसा कहा गया था, जिससे मरीज के तीमारदारों को भ्रम हो गया कि उनके मरीज के लिए ऐसा कहा गया है। इस बुजुर्ग मरीज के तीमारदार पांच छह थे, जिनमें से किसी एक ने ऐसा सुनकर उसे अपने मरीज के बारे में समझ लिया। मरीज की हालत गंभीर है। उनका उपचार चल रहा है।
खास बातें:
- शहर के एक अस्पताल में चिकित्सकों ने वृद्ध को कर दिया था मृत घोषित
- अब मरीज वेंटिलेटर पर, चल रहा उपचार