फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   उम्रकैद

उम्रकैद

Thu, 12 Jul 2018 02:20 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
उम्रकैद
मेरठ। खरखौदा के पांच साल पुराने मामले में बच्ची से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का दोषी पाते हुए स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट इरफान कमर ने आरोपी अशोक को 10 साल का कारावास व अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार थाना खरखौदा में पीड़िता के पिता ने 9 जुलाई 2013 को रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी अशोक उसकी बच्ची को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया था। उसके साथ बुरी नीयत के साथ छेड़खानी की और दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने विवेचना के बाद आरोपी अशोक के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया। जिसका विचारण स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट की अदालत में किया गया। जहां पर सरकारी वकील रियासत हुसैन ने पीड़िता व उसके माता-पिता सहित अनेक गवाह न्यायालय में पेश किए। न्यायालय ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अशोक को दोषी पाया।
विज्ञापन

हत्यारे भाइयों को उम्र कैद
मेरठ। हत्या के मामले में एडीजे-5 सुरेश चंद ने दो भाइयों को दोषी पाते हुए उम्र कैद और प्रत्येक को 15-15 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार थाना सरूरपुर में वादिनी वर्षा ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि नौ नवंबर 2013 को विजय उर्फ कालू व अजय उर्फ छोटे पुत्र वीरेंद्र निवासी करनावल उसके घर तमंचे लेकर आए थे। दोनों उसके पिता यशवीर को घर से ले गए और एक दुकान के सामने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। उसके पिता को खींचकर एक खाली प्लॉट में डाल दिया। पुलिस ने विवेचना के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। जिसकी सुनवाई अपर जिला जज कोर्ट सं-5 सुरेश चंद के न्यायालय में हुई। जहां पर सरकारी वकील मोहित गुप्ता द्वारा वादिनी तथा चश्मदीद गवाह रोहित, डॉ. पीके जैन सहित अनेक गवाह न्यायालय में पेश किए। न्यायालय ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी विजय उर्फ कालू व विक्रांत उर्फ अजय (दोनो भाईयों) को हत्या का दोषी पाते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed