फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जितने जुड़ेंगे उससे दोगुने कटेंगे मतदाता

जितने जुड़ेंगे उससे दोगुने कटेंगे मतदाता

Wed, 04 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
जितने जुड़ेंगे उससे दोगुने कटेंगे मतदाता
मेरठ। मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम शुरू हो चुका है। अब तक जहां नए मतदाता जोड़ने पर ज्यादा जोर रहता था, वहीं इस बार नए मतदाताओं के साथ ज्यादा जोर मतदाता सूची शुद्धीकरण पर होगा। इसमें फर्जी मतदाताओं को हटाया जाएगा। ऐसे में अभी तक जो आंकड़े प्राप्त हुए हैं, उससे साफ है कि जितने मतदाता नए जुड़ेंगे उससे दोगुने मतदाता सूची से हटाए जाएंगे।
विज्ञापन

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य के तहत एक जून से 30 जून तक बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करना था। हालांकि इस काम में भारी लापरवाही हुई और अधिकांश बीएलओ बूथों तक भी नहीं पहुंचे। फिर भी जितने बीएलओ ने काम किया और जो आंकड़े प्राप्त हुए वह चौंका रहे हैं। इन आंकड़ों के तहत जनपद में नए मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए मात्र 3659 आवेदन पत्र आए, जबकि मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए 6702 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। अभी मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम चल रहा है जो 18 जुलाई तक चलेगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सूची से नाम हटाने का आंकड़ा अभी और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed