{"_id":"5b37f1af4f1c1bb36e8bab3d","slug":"121530393007-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहटा रोड पर नाला खुदाई का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहटा रोड पर नाला खुदाई का विरोध
Updated Sun, 01 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। रोहटा रोड पर नाला निर्माण में धांधली उजागर होने पर ठेकेदार ने शनिवार को दोबारा नाला बनाने केलिए उसकी खुदाई शुरू कर दी। लेकिन व्यापारियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। कहा कि बारिश शुरू होने वाली है। अब नाला खोदा तो स्थिति खराब हो जाएगी।
दरअसल नंद विहार से एनएच-58 तक बने करीब डेढ़ किमी लंबे नाले के निर्माण में गड़बड़ी मिली थी। नाला सड़क के दोनों तरफ बना और इसके लिए 3.10 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया था। अधिकतर धन खर्च कर दिया गया। नियमानुसार सड़क की नपाई होकर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का अवैध निर्माण हटाना था। उसके बाद यह निर्माण होना था। यहां लोगों ने आवास और प्रतिष्ठानों दोनों के रैंप आगे तक बनाए हैं। इस नाले की लगातार शिकायत आ रही थी। इस पर आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने जांच कराई तो सारा खेल सामने आ गया। आयुक्त के निर्देश पर कांट्रेक्टर मुकेश चौहान ने शनिवार को यहां दोबारा नाले के निर्माण को खुर्दाई शुरू कर दी। यहां जेसीबी लगाई तो यहां के दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया। कहा कि बारिश के बाद ही यहां नाले को खोदा जाए। इस पर कांट्रेक्टर को जेसीबी के साथ बैरंग लौटना पड्ऱा।