फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आंधी में हाईवे पर गिरा पेड़, 13 किमी लंबा जाम

आंधी में हाईवे पर गिरा पेड़, 13 किमी लंबा जाम

Thu, 17 May 2018 06:16 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
आंधी में हाईवे पर गिरा पेड़, 13 किमी लंबा जाम
आंधी में हाईवे पर गिरा पेड़, 13 किमी लंबा जाम लगा
विज्ञापन


मोदीनगर/मुरादनगर। बीती रात आंधी के साथ आई बारिश में दुहाई में हाईवे पेड़ उखड़कर गिर गया। इस वजह से हाईवे पर करीब 13 किमी लंबा जाम लग गया। गाजियाबाद राजनगर एक्सटेंशन से अबूपुर तक जाम में वाहन फंसे रहे। सुबह तीन बजे से लेकर 11 बजे तक वाहन रेंगते रहे। पुलिस ने रूट डायवर्जन करके जाम खुलवाया। मोदीनगर में सुबह से दोपहर तक लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।
करीब पौने तीन बजे आई आंधी और बारिश में हाईवे पर कई स्थान पर पेड़ उखड़ कर गिए। बरसात का पानी हाईवे किनारे बने गड्ढों में भर गया। इस वजह से सुबह तीन बजे से जाम लगना शुरू हुआ और वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहत कार्य में देरी होने की वजह से सुबह 11 बजे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। घंटों जाम में फंसे वाहन हाईवे पर रेंगते रहे। पुलिस ने पाइप लाइन मार्ग, गंगनहर पटरी व कनौजा कुशलिया मार्ग पर वाहनों का डायवर्जन किया। जाम की वजह से ड्यूटी और स्कूल जाने वाले अपने गंतव्य पर देरी से पहुुंचे। एंबुलेंस समेत कई वीआईपी गाड़ियां जाम में फंसी रहीं। एसएचओ रनवीर सिंह यादव का कहना है कि सुबह आई आंधी और बारिश के कारण हाईवे किनारे जमा हुए पानी से वाहन रुक रुककर चले। ट्रैफिक डायवर्जन कर जाम को खुलवाया गया। ट्रैफिक अधिक होने की वजह से भी जाम देर में खुला।
विज्ञापन


छह घंटे में हाईवे से हटा पेड़
बुधवार सुबह करीब पौने तीन बजे हाईवे पर दुहाई में गिरा पेड़ छह घंटे बाद हटाया गया। बीच सड़क पर पेड़ गिरने से हाईवे पर दोनों ओर यातायात बाधित हो गया। जब तक पेड़ नहीं हटा यात्रियों ने किसी तरह बचाकर वाहन निकाले। सुबह नौ बजे पुलिस ने पेड़ को हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed