{"_id":"5afc98be4f1c1bdd408b5d9d","slug":"121526503614-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद को गोली मारकर लिखाया केस, गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद को गोली मारकर लिखाया केस, गया जेल
Updated Thu, 17 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। खुद को पेट में गोली मारकर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराने के आरोपी को पल्लवपुरम पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
अभियोजन पक्ष के अनुसार पल्लवपुरम डबल स्टोरी फेस-1 निवासी ओमी उर्फ ओमेंद्र ने थाना पल्लवपुरम में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि 30 अप्रैल 2018 को उसके बेटे शिवम् पर अंकित गुप्ता ने गोली मारकर जानलेवा हमला किया है। जिसकी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच की। इंस्पेक्टर पल्लवपुरम ने बताया कि पूछताछ में पीड़ित शिवम् ने खुद स्वीकार कर लिया कि उसने अंकित गुप्ता को फंसाने के उद्देश्य से गोली स्वयं अपने पेट में मारी थी और यह षड्यंत्र रचा था। पुलिस ने शिवम से घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया। आरोपी शिवम को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।