{"_id":"5af9fa514f1c1bd6408b5612","slug":"121526331985-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होर्डिँग से भरेगी निगम की तिजोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होर्डिँग से भरेगी निगम की तिजोरी
Updated Tue, 15 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होर्डिंग से भरेगी नगर निगम की तजोरी
मेरठ। बीओटी मार्ग और चौराहों के ठेके का समय अभी एक सप्ताह बाकी है, उसके बाद भी ठेकेदारों ने तीन गुना अधिक रेट के साथ बोली लगानी शुरू कर दी हैं। माना जा रहा है कि इस बार बोली एक करोड़ से शुरू होगी। हालांकि अभी नगर निगम ने बीओटी ठेकेदारों को न तो नोटिस दिया है और न ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की है।
नगर निगम ने पांच साल के लिए महानगर के छह मार्ग जिनमें बेगमपुल से रुड़की रोड, कमिश्नरी आवास से जेल चुंगी विवि रोड, तेजगढ़ी से एल ब्लॉक, पुराने हापुड़ अड्डा चौराहा से तेजगढ़ी आदि मार्ग बीओटी पर दिए थे। इनके साथ-साथ शहर के 17 चौराहे भी बीओटी पर दिए गए थे। निगम से मिली जानकारी के मुताबिक छह मार्गों से 20 लाख रुपये वार्षिक और चौराहों से 13 लाख रुपये वार्षिक आय नगर निगम को हो रही थी। हालांकि बीओटी को लेकर पूरे पांच साल जहां नगर निगम बोर्ड हंगामों से गूंजता रहा। वहीं सड़क पर भी बवाल हुआ। बीओटी ठेकों का समय आगामी 22 मई को खत्म हो रहा है। इससे पहले ही होर्डिंग ठेकेदारों ने बीओटी छह मार्ग और 17 चौराहों की बोली लगानी शुरू कर दी है। जहां रेट का एक पत्र शासन को भेजा गया है वहीं एक कमिश्नर और नगरायुक्त को भी भेजा गया है। साथ ही होर्डिंग ठेकेदार अलीशान का कहना है कि निगम प्रशासन को चाहिए कि वह निगम की आय बढ़ाने के लिए समय से टेंडर प्रक्रिया करें। साथ ही बीओटी पर शहर में लगाए गए यूनिपोल जब्त करें।
- बीओटी मार्ग और चौराहों के ठेकों को लेकर एक कमेटी गठित की जा रही है। कमेटी ही निर्णय लेगी। पूरी प्रक्रिया चल रही है। किसी भी कीमत पर गड़बड़ नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
मनोज कुमार चौहान, नगरायुक्त।
खास बातें:
- बीओटी मार्ग और चौराहे की लगनी शुरू हो गई तीन गुना अधिक बोली
- एक करोड़ से शुरू होगी बीओटी मार्ग और चौराहों की बोली
- अभी तक 33 लाख रुपये वार्षिक दिया हुआ था बीओटी मार्गों का ठेका
- शहर भर में लगाए गए डेढ़ करोड़ रुपये के यूनिपोल की जब्तीकरण पर होगा विवाद
- नियमानुसार बीओटी ठेकेदार को निगम को सौंपने होंगे यूनिपोल