{"_id":"5ae235054f1c1b390a8b6c91","slug":"121524774149-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईआरओ और एईआरओ को दिया निर्वाचन प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईआरओ और एईआरओ को दिया निर्वाचन प्रशिक्षण
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईआरओ और एईआरओ को दिया निर्वाचन प्रशिक्षण
मेरठ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सर्टिफिकेशन कार्यक्रम के अंतर्गत बृहस्पतिवार को मंडल के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान सभी को निर्वाचक नामावलियों की तैयारी, निर्वाचन संबंधी सभी नियम, नामावली संबंधी शिकायतों का निस्तारण आदि निर्वाचन संबंधी सभी बिंदुओं पर बारीकी से प्रशिक्षण दिया।
बचत भवन में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यशाला में जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने कहा कि निर्वाचन कार्य में ईआरओ और एईआरओ की अहम जिम्मेदारी होती है। इसलिए वह अपने दायित्व को अच्छी तरह समझें। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान सभी ईआरओ व एईआरओ को निर्देश दिया कि वह प्रशिक्षण में बताए जाने वाले सभी बिंदुओं का गहनता से अध्ययन करें जिससे निर्वाचन संबंधी कार्य में किसी प्रकार की कोई समस्या न आए।
प्रशिक्षण कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्यप्रकाश पटेल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आनंद कुमार, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी बिजेंद्र कुमार, एसडीएम सरधना राकेश कुमार, एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।