{"_id":"5a9866984f1c1b410b8bbbde","slug":"121519937176-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू स्कॉर्पियो ने सिक्योरिटी गार्ड को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू स्कॉर्पियो ने सिक्योरिटी गार्ड को कुचला
Updated Fri, 02 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
गंगानगर/मेरठ। मवाना रोड पर बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार सिक्योरिटी गार्ड को कुचल दिया। गार्ड करीब 50 मीटर तक स्कॉर्पियो में फंसकर घिसटता चला गया। गंभीर रूप से घायल गार्ड को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस केे अनुसार रजपुरा, गंगानगर निवासी राजेंद्र मोगा (55) पुत्र मामचंद साकेत में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। बृहस्पतिवार सुबह राजेंद्र घर से साकेत के लिए साइकिल से निकला था। कसेरू बक्सर चौराहे के पास मवाना की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार को चपेट में ले लिया। राजेंद्र साइकिल समेत स्कॉपिर्यो के अगले हिस्से में फंसकर घिसटता चला गया।
हादसे को देखकर आसपास के लोगों की चीख निकल गई। लोगों ने स्कॉर्पियो को घेरकर आरोपी चालक से हाथापाई की कोशिश की। सूचना पर गंगानगर एसओ दिनेश चंद्र भी पहुंच गए। एसओ ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी स्कॉर्पियो चालक रुद्र सहाय निवासी रजतनगर, दिल्ली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी चालक के अनुसार उसे पता नहीं चला और साइकिल सवार अचानक सामने आ गया था।
विज्ञापन
त्यौहार पर हादसा, मचा कोहराम
राजेंद्र की हादसे में मौत की सूचना जब उसके घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। राजेंद्र के परिवार में दो बड़ी बेटी रितु, पिंकी व बेटे अमित की शादी हो चुकी है। जबकि बेटी रुचि और बेटे पुनीत की अभी शादी नहीं हुई है। परिजनों ने बताया कि राजेंद्र सुबह यह कहकर घर से निकले थे कि त्यौहार का दिन है, शाम को जल्दी ही घर आ जाऊंगा। लेकिन यह हादसा हो गया।
खास बातें:
मवाना रोड पर कसेरु बक्सर चौराहे के पास बृहस्पतिवार सुबह हुई घटना
स्कार्पियो में फंसी साइकिल, 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई गाड़ी