{"_id":"5a32878b4f1c1baf678c1863","slug":"121513260939-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने की प्रशासन से ग्राम प्रधान की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने की प्रशासन से ग्राम प्रधान की शिकायत
Updated Thu, 14 Dec 2017 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। ब्लॉक रजपुरा अंतर्गत गांव पबला के दर्जनों ग्रामीण बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने ग्राम प्रधान के खिलाफ शौचालय के धन को निजी कार्यों में लगाने की शिकायत की है।
ग्रामीण विनोद कुमार ने बताया कि पबला लोहिया गांव में चयनित था। उसे मंडलायुक्त द्वारा गोद लिया हुआ है। गांव में दुर्गा मंदिर के निकट विकास कार्य नहीं कराया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि महिला प्रधान ने उन्हें यह कहकर लौटा दिया कि उन्होंने वोट नहीं दिया है। इसकी शिकायत पूर्व में ग्रामीणों द्वारा मंडलायुक्त, डीएम एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारी से की जा चुकी है। इसके बावजूद इस बाबत जांच नहीं कराई गई। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को सौंपे ज्ञापन में कहा कि इस पूरे प्रकरण की जांच किसी भी सक्षम अधिकारी से कराकर दोषी ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए और विकास कार्य कराए जाएं। इस दौरान ग्रामीण रामजीलाल, राज सिंह, चंदकिरण, महावीर, चतर सिंह, अरुण कुमार, सत्यवीर सिंह, जोगेंद्र, दिनेश कुमार आदि रहे।