{"_id":"5a21bffd4f1c1b8e698bf583","slug":"121512161277-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत के जश्न से शहर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत के जश्न से शहर जाम
Updated Sat, 02 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजयी जुलूस से जाम हुआ शहर
मेरठ। शहर की यातायात व्यवस्था शुक्रवार को जीत के जश्न के सामने चरमरा गई। निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर पुलिस अफसरों ने विजयी जुलूस रोकने के लिए दावे तो बहुत किए थे, लेकिन सड़क पर पुलिस के यह दावे हवा में उड़ते हुए दिखाई पड़े। दोपहर से लेकर देर शाम तक शहर में लगता रहा।
विजयी जुलूस पर रोक लगाने के लिए थाना प्रभारी और सीओ को जिम्मेदारी देने के अलावा ट्रैफिक पुलिस की भी अलग-अलग प्वाइंटों पर ड्यूटी लगाई गई थी। गगोल रोड स्थित कताई मिल में मतगणना के दौरान सड़क पर सैकड़ों वाहनों की लाइन लग गई। आधा किमी पहले ही पुलिस ने बैरियर लगाकर सभी प्रकार के वाहनों का रोक दिया था। मुख्य बैरियर पर सीओ ब्रह्मपुरी, पांच इंस्पेक्टर और एक कंपनी आरएएफ तैनात की गई थी। गगोल रोड पर भाजपा, बसपा, सपा, कांग्रेस पार्टी के नेताओं के अलावा सैकड़ों समर्थकों और अन्य लोगों के वाहनों ने गगोल रोड को जाम कर दिया।
जैसे ही पार्षद प्रत्याशियों ने चुनाव जीता तो काफिले के साथ कताई मिल के पास से ही विजयी जुलूस निकालना शुरू कर दिया। इसके अलावा विजयी जुलूस से गगोल रोड, परतापुर, रिठानी, बिजली बंबा बाईपास तिराहा, नवीन मंडी गेट, दिल्ली चुंगी, मेट्रो प्लाजा, बागपत रोड, रेलवे रोड चौराहा, जली कोठी चौराहा, घंटाघर, छतरी वाला पीर, खैरनगर बाजार, बुढ़ाना गेट, इंदिरा चौक, हापुड़ अड्डा चौराहा, भूमिया का पुल, हापुड़ रोड, शास्त्रीनगर एल ब्लॉक तिराहा, मेडिकल कॉलेज और जेलचुंगी चौराहे पर जाम लग गया। लालकुर्ती पैठ बाजार, जीरो माइल चौराहा और बेगमपुल भी जाम की चपेट में रहा।
विज्ञापन
रात में फिर से दिल्ली रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बिजली बंबा बाईपास पर जुर्रानपुर फाटक के पास लंबा जाम लगा रहा। दिल्ली देहरादून हाईवे पर मोहिउद्दीनपुर, परतापुर तिराहा, कंकरखेड़ा फ़्लाईओवर पर भी वाहन जाम में फंसे रहे।
दिल्ली रोड पर किया गया था रूट डायवर्जन
सदर तहसील में मतगणना को लेकर सुबह पांच बजे से ही मतगणना होने तक रूट डायवर्जन किया गया था। डायवर्जन से औघड़नाथ मंदिर रोड, बेगमपुल और जली कोठी चौराहा पर जाम की स्थिति बनी रही।
ट्रैफिक पुलिस की अधिकांश ड्यूटी गगोल रोड पर कताई मिल के आसपास थी। अन्य स्थानों पर थाना पुलिस की ड्यूटी थी। वाहनों की संख्या बढ़ने से कई स्थानों पर जाम लगा। कुछ स्थानों पर पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाने की कोशिश की तो प्रत्याशियों के वाहनों से जाम जैसी स्थिति बनी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया था। संजीव बाजपेयी, एसपी ट्रैफिक