फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हजरत

हजरत

Mon, 25 Sep 2017 02:55 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
हजरत
हजरत इमाम हुसैन और शोहदाए कर्बला की याद में जुलूस बरामद
विज्ञापन

मेरठ। मुहर्रम की तीन तारीख रविवार को हजरत इमाम हुसैन और शोहदाए कर्बला की याद में शहर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से सोगवारों ने जुलूस निकाले। इसी क्रम में इमामबारगाह जाहिदियान से रात्रि में जुलूस-ए-अलम हजरत अब्बास गमगीन माहौल में हाजी शमशाद अली जैदी एवं यूसुफ अली जैदी के संयोजन में बरामद हुआ।
इससे पहले यहां आयोजित मजलिस में मौलाना सैय्यद गुलाम अब्बास ने हजरत अब्बास की शुजाअत और शहादत बयां की। इस बीच सोजख्वानी सुहेल काजमी द्वारा की गयी। इसके बाद जुलूस-ए-अलम बरामद हुआ। जिसमें शहर क्षेत्र की अंजुमन इमामिया के वाजिद अली गप्पू, अंजुमन दस्ताये हुसैनी के इरफान हुसैन और अंजुमन तंजीमे अब्बास के अतीकुल हसनैन ने अपने साथियों के साथ नौहे पढ़कर शोहदाए कर्बला के मकसद को उजागर किया। जुलूस यहां से शिया मस्जिद के सामने से पैंठ बाजार, बुढ़ाना गेट चौपला से होकर सुभाष बाजार चौक से हसन अली जैदी मरहूम के अजाखाने जाहिदियान पहुंचा। इस दौरान शाह अब्बास सफवी, वसी हैदर, शाने हसन, सुल्तान हैदर, डॉ. फुरकान, डॉ. सरदार हुसैन, अली हैदर रिजवी, नईमुल हसन, कौसर रजा, तारिक अब्बास, हैदर अब्बास सहित बड़ी संख्या में हुसैनी सोगवार शरीक रहे।
विज्ञापन

जैदी फार्म से भी जुलूस-ए-अलम बरामद
शोहदाए कर्बला की याद में जैदी फार्म में भी सोगवारों ने जुलूस निकाला। यहां नजीर हुसैन के अजाखाने जैदी चौक से दोपहर को अलम-ए-मुबारक का जुलूस प्रारंभ हुआ, जो दरबारे हुसैनी पुरानी कोठी पहुंचा। जुलूस में अंजुमन फौजे हुसैनी एवं अंजुमन सज्जादिया जैदी फार्म के सोगवारों ने नौहेख्वानी एवं मातमपुरसी की। इसके अतिरिक्त इमामबारगाह पंजेतनी जैदी सोसायटी में मौलाना अम्मार हैदर रिजवी, दरबारे हुसैनी में मौलाना जिनान असगर, छोटी कर्बला चौड़ा कुआं पर मौलाना अब्बास बाकरी, इमामबारगाह घंटाघर मौलाना तहजीब उल हसन और लोहिया नगर स्थित इमामबारगाह में आयोजित मजलिसों में शिया आलिमों ने कर्बला का वाक्या बयान करते हुए हुसैनियत का पैगाम दिया। मुहर्रम कमेटी के अली हैदर रिजवी ने बताया कि आज सोमवार को सायं अलम-ए-मुबारक का जुलूस डॉ. इकबाल हुसैन के अजाखाने पूर्वा फैयाज अली से प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहर्रम के जुलूसों में कड़ी सुरक्षा हो
मेरठ। अखिल भारतीय इमामिया शिया कांग्रेस के अध्यक्ष नवाब मोहसिन मियां ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को पत्र भेजकर मांग की है कि मुहर्रम के दौरान होने वाले सभी कार्यक्रमों एवं जुलूसों में सोगवारों की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed