{"_id":"59c6c33c4f1c1b27688b622f","slug":"121506198332-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवी डोगरा लाइंस में आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवी डोगरा लाइंस में आयोजन
Updated Sun, 24 Sep 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। केंद्रीय विद्यालय डोगरा लाइंस में शनिवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन आगरा संभाग का राष्ट्रीय एकता शिविर 2017 का समापन समारोह हुआ। एक भारत श्रेष्ठ भारत थीम पर आयोजित शिविर में विद्यालय के प्राचार्य अरविंद गौर ने अतिथियों का स्वागत किया।
प्रिंसिपल अरविंद गौर ने बताया कि तीन दिन चले इस शिविर में आगरा संभाग के कुल 6 संकुल आगरा, नोएडा, झांसी, मथुरा, मुरादाबाद व मेरठ के केंद्रीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों के बीच हिंदी काव्य पाठ, हिंदी वादविवाद, हिंदी प्रहसन, संस्कृत श्लोक पाठ, अंग्रेजी भाषण, अंग्रेजी वादविवाद, प्रश्नोत्तरी, स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिताएं हुई। साथ ही अरुणाचल प्रदेश की लोक संस्कृति पर आधारित विभिन्न मॉडल्स का प्रदर्शन भी हुआ। केवी संगठन आगरा संभाग के सहायक आयुक्त एमएल मिश्रा के सहयोग से शिविर संपन्न हुआ। आयोजन में प्राथमिक विद्यालय तोपखाना क ी प्राचार्या डॉली सिंह सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल आरएस वर्मा, मुकेश भारती, शशि भूषण, पूनम सिंह वर्मा, नीलम सिंह, सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
ये बने विजेता
नृत्य प्रतियोगिता में अवनी भंडारी नोएडा, बरखा व मथुरा की वानी चौधरी विजेता बनीं। एकल गायन में डोगरा लाइंस मेरठ की रुपसी, आगरा की मेधा गौतम एवं मथुरा की अडनेकर विजेता बनीं। एकल गायन जूनियर वर्ग में नंदिनी, आलिया व रितिका भट्ट मुरादाबाद से विजेता बनीं। शिवम शाक्य, सुबोध देव, विनीत आनंद, परमाकर, शास्वत, सुनील भी विजेता बने। सोशल स्टडी प्रोजेक्ट में मानसी सक्सेना एवं इशिका जैन विजेता रहीं।
विज्ञापन
खास बात
केवी डोगरा लाइंस में राष्ट्रीय एकता शिविर 2017 का समापन हुआ