फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अफसर बिजली चोरी रोकें,

अफसर बिजली चोरी रोकें,

Thu, 14 Sep 2017 02:23 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
अफसर बिजली चोरी रोकें,
मेरठ। पीवीवीएनएल के एमडी अभिषेक प्रकाश ने बुधवार को राजस्व समीक्षा बैठक में चेतावनी दी कि बिजली चोरी रोकने व राजस्व वसूली में नाकाम अधिकारियों से कुर्सी छीन ली जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि विभाग ने अफसरों को इसलिए कुर्सी नहीं दी कि वे यहां बैठकर बिजली चोरी कराते रहें और लोग बिजली प्रयोग करके बिल अदा भी ना करें। बिजली चोरी में अव्वल पाए गए रामपुर, मुरादाबाद, अमरोहा, बागपत, हापुड़, देवंबद, सहारनपुर, खतौली, नकुड़, शामली व लोनी के अधिशासी अभियंताओं को उन्होंने फटकार लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एमडी ने राजस्व लक्ष्य पूरा करने, शत प्रतिशत बिलिंग करने, अनमीटर्ड कनेक्शनों को मीटर्ड करने तथा सुगम कनेक्शन योजना के तहत तुरंत कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्र की खराब बिलिंग व्यवस्था पर एतराज जताकर नए बिलिंग सेंटर खोलकर सभी उपभोक्ताओं तक बिल पहुंचाने और बकाया वसूलने के निर्देश दिए। गांवों में बड़े पैमाने पर कैंप लगाकर बकायेदारों से चार किस्तों में बकाया वसूलने के भी निर्देश दिए। कहा कि किठौर, बागपत और मेरठ शहर में 15 सितंबर से 30 सितंबर तक बिजली चोरी रोकने का अभियान चलाया जाएगा। विजिलेंस टीम द्वारा मौके पर ही असेसमेंट जमा कराया जाएगा। बैठक में निदेशक वित्त पीके अग्रवाल, निदेशक कार्मिक यतीश वत्स, मुख्य अभियंता एसबी यादव, संजय अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, योगेश कुमार, अनिल मलिक, अजय कुमार, सर्वेश खरे, जगदीश प्रसाद, अजय गर्ग, एपीआरओ एचके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed