फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   12,000 rupees were withdrawn from the woman's account.

Meerut News: महिला के खाते से 12 हजार उडाए

Sun, 17 May 2026 09:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sun, 17 May 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
12,000 rupees were withdrawn from the woman's account.
दौराला। चिरोड़ी निवासी कोमल शर्मा रविवार को साइबर ठगी का शिकार हो गई। पीड़िता के अनुसार उन्हें एक अनजान नंबर से फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को सरकारी अस्पताल का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनके यहां लड़की होने पर मिलने वाली सरकारी सहायता राशि उनके खाते में ट्रांसफर की जा रही है।
विज्ञापन



पीड़िता ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि आरोपी ने भरोसा दिलाने के लिए योजना से जुड़ी पूरी जानकारी दी और फिर प्रक्रिया पूरी करने के बहाने मोबाइल का स्कैनर (क्यूआर कोड) भेजने को कहा। झांसे में आकर कोमल शर्मा ने स्कैनर साझा कर दिया। इसके तुरंत बाद उनके खाते से 12,300 रुपये निकल गए। पैसे कटने का मैसेज आते ही उन्हें ठगी का एहसास हुआ। पीड़िता ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। साथ ही दौराला थाने पहुंचकर भी लिखित तहरीर दी। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed