फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   12 teams to clash in the semi-finals of the National Kho-Kho Championship.

Meerut News: राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में भिड़ेंगी 12 टीमें

Sat, 10 Oct 2026 08:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
12 teams to clash in the semi-finals of the National Kho-Kho Championship.
- शास्त्रीनगर स्थित बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में हो रहा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में चल रही विद्या भारती अखिल भारतीय राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में शनिवार को नॉकआउट और क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल की तस्वीर साफ हो गई। सेमीफाइनल मुकाबलों में 12 टीमें आमने-सामने होंगी। प्रतियोगिता में विद्या भारती के 11 क्षेत्रों से आए 450 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। रविवार सुबह आठ बजे से सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे जबकि सुबह 11 बजे से तीनों आयु वर्गों के फाइनल होंगे। इसके बाद समापन समारोह और पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
अंडर-14 बालक वर्ग में पश्चिम क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच मुकाबला तय हुआ है। पश्चिम क्षेत्र ने दक्षिण क्षेत्र को तीन अंक और एक पारी से हराया, जबकि मेजबान पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने मध्य क्षेत्र को 11 अंक और एक पारी से शिकस्त दी। अंडर-17 वर्ग के पहले सेमीफाइनल में पूर्व क्षेत्र का मुकाबला पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में मध्य क्षेत्र और पूर्वी उत्तर प्रदेश आमने-सामने होंगे। पूर्व क्षेत्र ने क्वार्टर फाइनल में उत्तर क्षेत्र को 11 अंक और एक पारी से हराया, वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने दक्षिण मध्य क्षेत्र को छह अंकों से मात दी।
विज्ञापन

मध्य क्षेत्र ने उत्तर क्षेत्र को आठ अंकों से और पूर्वी उत्तर प्रदेश ने दक्षिण क्षेत्र को दो अंकों से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई। अंडर-19 वर्ग के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण क्षेत्र और मध्य क्षेत्र भिड़ेंगे। दूसरे मुकाबले में दक्षिण मध्य क्षेत्र का सामना पश्चिमी उत्तर प्रदेश से होगा। दक्षिण क्षेत्र ने राजस्थान को छह अंक और एक पारी से, जबकि मध्य क्षेत्र ने बिहार क्षेत्र को पांच अंकों से हराया। दक्षिण मध्य क्षेत्र ने पूर्वी उत्तर प्रदेश को सात अंक और एक पारी से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी मुकाबले भारतीय खो-खो महासंघ के नियमानुसार कराए जा रहे हैं। विद्यालय के शारीरिक आचार्य नीरज सोम और क्रीड़ा प्रमुख संजय सैनी ने बताया कि समापन समारोह में विजेता टीमों को ट्रॉफी, स्वर्ण पदक और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष मनमोहन गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार अग्रवाल, प्रबंधक डॉ. आशीष अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed