फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   12 injured in bloody clash between two sides, lathi charge and stone pelting

दो पक्षों के खूनी संघर्ष, लाठी डंडे और पथराव में 12 घायल

Mon, 26 May 2025 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
12 injured in bloody clash between two sides, lathi charge and stone pelting
रोहटा। बाड़म गांव में शनिवार देर रात रंजिश में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। गाली गलौज के बाद धारदार हथियार चले और पथराव हुआ। इसमें 10 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। दोनों पक्षों की तहरीर पर 22 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बाड़म निवासी तुषार पुत्र भगवत त्यागी ने बताया कि गांव निवासी आदेश त्यागी अपने परिजनों के साथ पड़ोसी राजबीर के मकान के सामने आकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में उसका भाई अंकुश, विपिन व मोनू तथा शिवम पुत्र विरेंद्र, प्रीत व दीपांशु पुत्र सुरेश घायल हो गए। दूसरे पक्ष से आदेश त्यागी पुत्र रविचंद्र ने बताया कि शनिवार की रात उसका बेटा कपिल घर जा रहा था। गांव के बाहरी छोर पर स्थित ईंट भट्ठे पर गांव निवासी सनी, शिवम तथा दीपांशु ने उसे रोककर रंजिश में गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी।
विज्ञापन

कपिल ने किसी तरह भागकर घटना की जानकारी घर पर आकर परिजनों को दी। शिवम के घर पर मारपीट का विरोध करने पहुंचे तो रास्ते में खड़े आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में कपिल पुत्र आदेश, गौरव पुत्र अनिल, अनिल पुत्र हरस्वरूप, विकास पुत्र अमरीश, राहुल पुत्र अशोक, मनीष पुत्र प्रमोद घायल हो गए। आरोप है कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव भी किया। झगड़े की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 11-11 आरोपियों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि बाड़म में रंजिश को लेकर हुए झगड़े में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed