फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   12 day workshop of IGNOU started in Meerut College, students were informed about B.Ed course

UP: मेरठ कॉलेज में इग्नू की 12 दिवसीय कार्यशाला शुरू, छात्र-छात्राओं को बीएड पाठ्यक्रम के बारे में बताया

Tue, 21 May 2024 12:14 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 21 May 2024 12:14 AM IST
सार

Meerut News : मेरठ कॉलेज में इग्नू की 12 दिवसीय कार्यशाला शुरू हो गई है। वहीं, सोमवार को छात्र-छात्राओं को बीएड पाठ्यक्रम के बारे में बताया गया।

विज्ञापन
12 day workshop of IGNOU started in Meerut College, students were informed about B.Ed course
मेरठ कॉलेज मेरठ। - फोटो : Meerut College site

विस्तार

मेरठ जनपद में मेरठ कॉलेज के डॉक्टर रामकुमार गुप्ता सभागार में सोमवार को इग्नू में संचालित दो वर्षीय बीएड प्रोग्राम की 12 दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि इग्नू के वरिष्ठ क्षेत्रीय निर्देशक डॉ. अमित चतुर्वेदी, क्षेत्रीय केंद्र उप निदेशक डॉ. अंजना और कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अंजलि मित्तल ने किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में डॉ. अमित चतुर्वेदी ने बताया कि बीएड प्रोग्राम के तहत देश में एक ही पाठ्यक्रम चलाया जाता है। इसलिए कोई किसी भी क्षेत्र में हो, उसे पाठ्यक्रम से जुड़ीं दिक्कतें नहीं होती हैं। प्राचार्य डॉ. अंजलि मित्तल ने छात्र-छात्राओं को शिक्षाशास्त्र के प्रशिक्षण का महत्व बताया।

विज्ञापन

डॉ. अंजना ने इग्नू के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मेरठ कॉलेज के इग्नू अध्ययन केंद्र में नए सत्र 2024 के प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। इग्नू के समन्वयक प्रोफेसर चंद्रशेखर भारद्वाज ने बताया कि इग्नू के पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इग्नू में वर्तमान सत्र में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून 2024 है।

यह भी पढ़ें: हत्या: ससुराल नहीं जा रही थी बहन, नाराज भाई ने सीने में गोली मारकर दी मौत, दो दिन पहले आया था जेल से बाहर

प्रोफेसर चंद्रशेखर ने बताया कि इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाकर समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होती है। यहां संचालित इग्नू केंद्र पर बीए, बीएससी, बीकॉम, एमकॉम, बीबीए, एमबीए, बीलिब, बीसीए, एमसीए, बीएड सहित 88 कार्यक्रम संचालित हैं।

यह भी पढ़ें: निशाने पर कौन: मैंने बहन की हत्या कर दी! पुलिस के सामने हत्यारोपी बोला-अभी चार-पांच का मर्डर और करूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed