{"_id":"60a42a5b8ebc3e374e680e4c","slug":"12-corona-possitives-in-92-sector-majistrate-meerut-news-mrt5389070138","type":"story","status":"publish","title_hn":"92 सेक्टर मजिस्ट्रेट में से 12 निकले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
92 सेक्टर मजिस्ट्रेट में से 12 निकले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

मेरठ। प्रशासन के पास भी कर्मचारियों और अधिकारियों को लेकर संकट बरकरार है। एक तरफ व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति जरूरी है। कोरोना काल में प्रशासनिक व्यवस्था भी चौपट हो रही है। इसी क्रम में जिन 92 सेक्टर मजिस्ट्रेट को निगरानी समिति के कार्यों की देखरेख के लिए लगाया गया था, उसमें से 12 कोरोना पॉजिटिव हैं। ड्यूटी मिलते ही उन्होंने अपना प्रार्थना पत्र भेजना शुरू कर दिया है।
मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने बताया कि सभी निगरानी समितियों को मंगलवार से अलर्ट कर दिया गया है। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने ब्लॉक स्तर पर बैठक लेनी शुरू कर दी हैं। वहीं, प्रोफॉर्मा को भी तय प्रारूप के आधार पर भी भरा जाएगा। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो सेक्टर मजिस्ट्रेट कोरोना पॉजिटिव आए हैं उनके स्थान पर अन्य की नियुक्ति की जा रही है।