{"_id":"6735227baada6408a70deed4","slug":"12-cases-registered-against-gangster-tillu-who-opened-fire-in-shastri-nagar-meerut-news-c-72-1-mrt1062-124434-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शास्त्रीनगर में फायरिंग करने वाले गैंगस्टर टिल्लू पर दर्ज हैं 12 मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शास्त्रीनगर में फायरिंग करने वाले गैंगस्टर टिल्लू पर दर्ज हैं 12 मुकदमे
विज्ञापन
सोशल मिडिया पर वायरल हुई थी फोटो तो पुलिस पहुंची गोवा: गैंगस्टर नीरज शर्मा उर्फ़ टिल्लू पंडित
दो भाइयों में प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवाद में चलाईं थीं गोलियां
पुलिस ने आरोपी को गोवा से गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। शास्त्रीनगर सेक्टर एक में प्रॉपर्टी को लेकर दो भाइयों के बीच चल रहे विवाद में हुई फायरिंग करने वाले गैंगस्टर नीरज शर्मा उर्फ टिल्लू पंडित पर 12 मुकदमे दर्ज हैं। दो भाईयों में चल रहे प्रॉपर्टी विवाद में आरोपी ने फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। पुलिस ने आरोपी को गोवा से गिरफ्तार न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। इससे पहले आरोपी न तो किसी मामले में जमानत कराई थी और न ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।
नौचंदी के शास्त्रीनगर सेक्टर-एक निवासी सतेंद्र व शैलेंद्र के मध्य संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। 21 सितंबर को शैलेंद्र अपनी बहन सीमा, शैलेश, मां फूलवती, रितू, जनक राज गर्ग और अक्षय समेत करीब 15 लोगों के साथ सतेंद्र के मकान पर पहुंचा था। जहां पर सतेंद्र के मकान में घुसकर कार में तोड़फोड़ और गमले तोड़ दिए थे। यहां छह राउंड फायरिंग भी की थी। जिसमें गोली लगने से सतेंद्र और ईंट लगने से उसके बेटे नकुल व विवेक चौधरी घायल हो गए थे।
पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस पांच आरोपियों को पहले जेल भेज चुकी है। सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है कि जिसमें टिल्लू के फरार साथी अमित मरिंडा के एनकाउंटर अंदेशा जताया गया है। हालांकि नौचंदी थाना पुलिस का कहना है कि इस मैसेज की उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
गैंगस्टर अमित मिरिंडा की गिरफ्तारी के लिए दबिश
टिल्लू पंडित के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में 12 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पर गैंगस्टर का भी केस दर्ज हैं। आरोपी गोवा में मौज मस्ती कर रहा था। आरोपी ने अपने फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल किए थे। इसके जरिये पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इसके साथी गैंगस्टर अमित मरिंडा और मोनू हाइडिल फरार चल रहे हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।