फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   118 complaints registered; 37 resolved on the spot.

Meerut News: 118 शिकायतें दर्ज, 37 का मौके पर निस्तारण

Fri, 18 Sep 2026 08:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
118 complaints registered; 37 resolved on the spot.
मवाना। सरकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड के प्रांगण में आयोजित किए जा रहे समिति स्तरीय मेले के चौथे दिन भी किसानों की समस्याओं को लेकर गहमागहमी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को मेले में पहुंचे विभिन्न गांवों के गन्ना किसानों ने अपनी गन्ना पर्ची, सर्वे, बैंक खाता संशोधन और नए पंजीकरण से जुड़ी कुल 118 शिकायतें समिति के समक्ष दर्ज कराईं। समिति सचिव विक्रम बहादुर सिंह और विभागीय अधिकारियों ने सक्रियता दिखाते हुए मौके पर ही 37 शिकायतों की जांच कर उनका तत्काल प्रभाव से निस्तारण किया। शेष बची 81 शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के लिए संबंधित सुपरवाइजरों और अधिकारियों को हस्तांतरित कर दिया है। मेले में विशेष रूप से गन्ना क्षेत्रफल का मिलान, आधार कार्ड से गन्ना सट्टे की लिंकिंग और नए सट्टे चालू कराने जैसी समस्याओं को लेकर किसान ज्यादा संख्या में पहुंचे थे। अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि मेले की अवधि में प्राप्त होने वाली वैध शिकायत का निस्तारण पारदर्शिता के साथ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed