फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   116 couples tied the knot under the mass marriage scheme.

Meerut News: सामूहिक विवाह योजना में 116 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे

Mon, 27 Jul 2026 08:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
116 couples tied the knot under the mass marriage scheme.
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 116 जोड़ों का विवाह संपन्न। (स्त्रोत ब्लाक) मवाना।
मवाना। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को भगवती गार्डन छोटा मवाना में जिला प्रशासन के पर्यवेक्षण में आयोजित कार्यक्रम में धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार 67 हिंदू और 49 मुस्लिम कुल 116 जोड़ों का विवाह संपन्न कराकर उन्हें योजना का लाभ दिया गया।
विज्ञापन

समारोह में विकास खंड हस्तिनापुर के 18, खरखौदा के 7, माछरा के 21, मवाना के 16, परीक्षितगढ़ के 21, रजपुरा के 8 जोड़ों के अलावा नगर पंचायत बहसूमा के एक, हस्तिनापुर के चार, खरखौदा के एक, किठौर के तीन, मवाना के छह, परीक्षितगढ़ के चार, फलावदा के दो और शाहजहांपुर के चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी और मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल ने सभी नवदंपतियों को सुखद गृहस्थ जीवन का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि योजना के तहत प्रति जोड़े पर एक लाख रुपये व्यय किए जाते हैं, जिसमें से 64 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजे जाते हैं, 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री प्रदान की जाती है और 15 हजार रुपये आयोजन पर खर्च होते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि अगला सामूहिक विवाह 29 जुलाई को अवतार फार्म हाउस कुराली जानी में प्रस्तावित है। पात्र और इच्छुक व्यक्ति विभागीय वेबसाइट के जरिये ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed