{"_id":"5cc22880bdec225f510d936c","slug":"11556228224-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैपिड रेल के लिए अतुल माहेश्वरी सेतु पर हुआ सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैपिड रेल के लिए अतुल माहेश्वरी सेतु पर हुआ सर्वे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैपिड रेल के लिए अतुल माहेश्वरी सेतु पर हुआ सर्वे
पिलर बनाने के लिए कंपनी प्रतिनिधियों ने जांची ऊंचाई, मिट्टी की जांच का भी चल रहा काम
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। दिल्ली से मेरठ के बीच 82 किलोमीटर के रैपिड रेल प्रोजेक्ट के कार्य ने तेजी पकड़ ली है। बृहस्पतिवार को दिल्ली रोड स्थित अतुल माहेश्वरी सेतु पर रैपिड रेल के लिए सर्वे किया गया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने पिलर बनाने के लिए ऊंचाई को लेकर जांच की।
नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन की तरफ से मिट्टी की जांच का कार्य शॉप्रिक्स मॉल तक पूरा कर लिया गया था। इसके बाद मोदीपुरम में मिट्टी की जांच चल रही है। अब अतुल माहेश्वरी सेतु के पास मिट्टी जांची जा रही है। पिछले दिनों कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी विषयों पर प्रमुखता से बात की गई थी। 29 अप्रैल को लखनऊ में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाली बैठक के बाद प्रोजेक्ट को और रफ्तार मिलेगी। रैपिड रेल के पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई तक कार्य शुरू किया जाना है। इसके बाद दुहाई से आगे मेरठ तक काम होगा। एनसीआरटीसी की ओर से जमीन अधिग्रहण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्टेशनों की जमीन के लिए अधिग्रहण की प्रक्रिया सीधे किसानों से की जाएगी। इसके लिए जिला मूल्यांकन समिति का गठन किया गया है।