फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कताई मिल में दो ब्लॉक में मतगणना की तैयारी

कताई मिल में दो ब्लॉक में मतगणना की तैयारी

Fri, 19 Apr 2019 02:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
कताई मिल में दो ब्लॉक में मतगणना की तैयारी
कताई मिल में दो ब्लॉक में मतगणना की तैयारी
विज्ञापन

पिछले चुनावों की तरह ही होगी इस बार भी वोटों की गिनती
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। कताई मिल परिसर में मतगणना की तैयारी में प्रशासन पूरी तरह जुटा है। एक तरफ जहां ईवीएम 24 घंटे कड़े सुरक्षा घेरे में है, तो मतगणना की तैयारी का ब्लू प्रिंट निर्वाचन कार्यालय में तैयार हो रहा है। इसके तहत प्रथम ब्लॉक में मेरठ-हापुड़ लोकसभा की मतगणना होगी, तो दूसरे ब्लाक में सरधना, सिवालखास और हस्तिनापुर विधानसभा की मतगणना होगी। ये तीनों विधानसभाएं अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में आती हैं।
कताई मिल परिसर में लोकसभा 2014 और विधानसभा 2017 की मतगणना जिस तरह हुई थी, प्रशासन उसी के आधार पर तैयारी कर रहा है। पहला ब्लॉक मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट का होगा, जिसमें मेरठ कैंट, मेरठ दक्षिण, मेरठ शहर और किठौर विधानसभा की मतगणना होगी। दूसरे ब्लॉक में बिजनौर सीट के अंतर्गत आने वाली हस्तिनापुर, मुजफ्फरनगर सीट के अंतर्गत आने वाली सरधना और बागपत सीट के अंतर्गत आने वाली सिवालखास विधानसभा के मतों की गणना होगी।
विज्ञापन

हालांकि इसमें एक बदलाव विधानसभा चुनाव की मतगणना से अलग किया गया है। पूर्व में दूसरे ब्लॉक में किठौर की और पहले ब्लॉक में सिवालखास की मतगणना हुई थी। इस बार सिवालखास विधानसभा की मतगणना जिस कक्ष में हुई थी, उसमें किठौर विधानसभा की मतगणना कराई जाएगी। ताकि पूरी लोकसभा का आंकलन एक ही ब्लॉक में सिमट जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed