{"_id":"5cacfd1abdec2213e3055ba8","slug":"11554840858-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू टैंकर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू टैंकर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-हादसे में ट्रैक्टर सवार दो अन्य युवक घायल, चालक फरार
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक टैंकर चालक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य दो घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी टैंकर छोड़कर फरार हो गया।
मंगलवार शाम भावनपुर निवासी संदीप उर्फ सोनू (32) पुत्र श्याम सिंह अपने दो साथियों महताब और असद के साथ ट्रैक्टर से सूरजकुंड रोड होते हुए घर लौट रहा था। सिविल लाइन थाने के तहत सीताराम पुलिया के पास सामने से आ रहे दूध के एक बेकाबू टैंकर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर से ट्रैक्टर सवार तीनों युवक दूर जा गिरे। ट्रैक्टर नाले में लटक गया। लोगों ने सूचना पर पुलिस ने घायलों को मेडिकल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जाता है कि टैंकर चालक ने पहली टक्कर जेलचुंगी पर किसी वाहन में मारी थी। पकड़े जाने के डर से उसने वाहन को दौड़ा दिया।
वर्जन===
बेकाबू दूध के टैंकर ने ट्रैक्टर में टक्कर मारी थी। टैंकर की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हुई है। दो मामूली रूप से घायल हैं। आरोपी चालक फरार है। टैंकर कब्जे में लिया गया है। -अब्दुर रहमान सिद्दीकी, सिविल लाइन इंस्पेक्टर