{"_id":"5c589f9cbdec2211df413125","slug":"11549311900-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्रा-खिवाई नगर पंचायत में होगी स्वकर नीति लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्रा-खिवाई नगर पंचायत में होगी स्वकर नीति लागू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द ही नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा प्रस्ताव
आगामी वित्तीय वर्ष से शुरू होगा कर वसूली का कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर। नवगठित नगर पंचायत हर्रा और खिवाई में पहली बार कर निर्धारण होगा। इसके लिए नगर पंचायत प्रशासन द्वारा जल्द मकानों एवं दुकानों का सर्वे शुरू कराया जाएगा। इसमें स्वकर नीति के आधार पर यह नियम लागू किया जाएगा। नगर पंचायत में सभी तरह के टैक्स लागू करने के लिए जल्द बोर्ड बैठक में एजेंडा रखा जाएगा। इसके बाद एक अप्रैल से स्वकर निर्धारण के माध्यम से असेसमेंट की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
हर्रा और खिवाई नगर पंचायत में अभी तक किसी भी टैक्स का निर्धारण नहीं किया गया था। जिसे गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत प्रशासन द्वारा गृहकर के निर्धारण करने का कार्य किया जा रहा है। नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी पवित्रा त्रिपाठी ने बताया कि नगर में घरों और दुकानों का जल्द सर्वे कराया जाएगा। अभी तक नगर पंचायत में गृहकर निर्धारण नहीं हुआ। व्यापारियों और मकान मालिकों को अपने घर का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील के चक्कर लगाने पड़ते थे। कर निर्धारण हो जाने से हर दुकान और मकान मालिकों के नाम नगर पंचायत में दर्ज हो जाएंगे। शीघ्र ही नगर पंचायत बोर्ड की बैठक बुलाकर वाणिज्यिक और घरेलू कर की दरों का निर्धारण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्वे के बाद उसमें खामियों के मद्देनजर नगरवासियों से आपत्ति मांगी जाएगी। इसके बाद उन्हें दुरुस्त कर लिया जाएगा। इसके बाद आगामी वित्तीय वर्ष से नगरवासियों से कर वसूलना शुरू हो जाएगा। इसमें स्वकर नीति के माध्यम से लोगों से ही टैक्स तय किया जाएगा। वहीं, आवेदक द्वारा सही जानकारी के अनुसार कर तय नहीं किए जाने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उधर, नगर पंचायत चेयरपर्सन हुस्नो बेगम का कहना है कि आचार संहिता लागू होने से पहले ही बोर्ड बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें सभी एजेंडे पर बोर्ड सदस्यों से विमर्श किया जाएगा।