{"_id":"5b4e5b314f1c1b49748b5779","slug":"11531861809-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डार्क जोन में चला गया मेरठ, जल संचय जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डार्क जोन में चला गया मेरठ, जल संचय जरूरी
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। रेलवे रोड स्थित केके इंटर कॉलेज के सभागार में मंगलवार को जागरूक नागरिक एसोसिएशन के तत्वावधान में भूजल बचाओ मिशन के अंतर्गत जल संचय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बताया गया कि लगातार गिरते भूजल स्तर को अगर सुधारना है तो वर्षा के जल का संरक्षण करना ही होगा। मेरठ भी बागपत की तरह डार्क जोन में चला गया है।
वक्ताओं ने बताया कि बढ़ती जनसंख्या, ग्लोबल वार्मिंग और औद्योगीकरण के कारण जल संकट खड़ा हो रहा है। जल संचय करने का सबसे सरल और सफल उपाय है रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करना। गोष्ठी के बाद वहां पौधरोपण भी किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. वीर बहादुर सिंह ने की। मुख्य अतिथि डीएफओ अदिति शर्मा रहीं। संचालन आरके अरोड़ा ने किया। इस दौरान संस्था के महासचिव गिरीश शुक्ला, मेजर एसपी गौड़, पीएन पालीवाल, केएल बत्रा, आरके अरोड़ा, एसपी रस्तोगी, अशोक मांगलिक, एसके शर्मा, बनी सिंह चौहान, एपी कुश आदि मौजूद रहे।
पोस्टर प्रतियोगिता में शिवम प्रथम
विद्यालय में हरितमा कार्यक्रम को लेकर विद्यालय के शिक्षक समीर मंडल के नेतृत्व में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा आठ बी के शिवम कुमार प्रथम, कक्षा 10 ए के आदित्य सैनी द्वितीय और कक्षा आठ बी के सुमित कुमार तृतीय रहे। इनके अलावा अभिषेक कुमार, यश जैन और हिमांशु को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। डीएफओ ने विजेताओं और छात्रों को सम्मानित किया।