{"_id":"5b241ff24f1c1bf46e8b7e35","slug":"11529094130-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं विवादित न हो जाए कोतवालियों में नई व्यवस्\nथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं विवादित न हो जाए कोतवालियों में नई व्यवस् था
Updated Sat, 16 Jun 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। कोतवालियों में चार-चार इंस्पेक्टरों की नियुक्ति को लेकर पुलिस अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी। शुक्रवार को एसएसपी ने इंस्पेक्टरों की सूची मांगी। पुलिस ने बताया कि ईद के बाद डीजीपी द्वारा तैयार नई व्यवस्था लागू कराई जाएगी।
डीजीपी ओपी सिंह यूपी ने अपराध पर शिकंजा और कानून व्यवस्था बेहतर करने के लिए कोतवालियों में नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। कोतवालियों में प्रभारी निरीक्षक के साथ प्रशासन निरीक्षक, अपराध और कानून व्यवस्था निरीक्षक की तैनाती होगी। इस व्यवस्था को बनाने के लिए शुक्रवार को एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने इंस्पेक्टरों का डाटा खंगाला। मेरठ में 62 इंस्पेक्टर हैं, आठ कोतवालियों में 32 इंस्पेक्टर तैनात होंगे। क्राइम ब्रांच, डीसीआरबी व पेशकार समेत अन्य कई विभागों में इंस्पेक्टरों की नियुक्ति होगी।
विवाद होने की चर्चा
पुलिस महकमे में चर्चा है कि नई व्यवस्था में विवाद हो सकता है। चार इंस्पेक्टर एक थाने में बैठेंगे तो कैसे व्यवस्था बन पाएगी। एक अधिकारी का कहना कि सभी थानों में इंस्पेक्टरों की पोस्टिंग की व्यवस्था तक नहीं चल पाई तो यह कैसे परवान चढे़गी। शुरुआती दौर में इंस्पेक्टरों ने कोतवालियों में तैनाती कराने से ही दूरी बनाना शुरू कर दिया है। कई इंस्पेक्टर तो जनपद तक छोड़ने की तैयार हैं।