{"_id":"5aa830484f1c1ba7758b5579","slug":"11520971848-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तला में पशु पालन विभाग ने लगाया मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तला में पशु पालन विभाग ने लगाया मेला
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कस्तला में पशुपालन विभाग ने लगाया मेला
गंगानगर। रजपुरा ब्लॉक के कस्तला गांव में मंगलवार को पशुपालन विभाग द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें पशुधन की उत्पादकता में वृद्धि व पशुपालकों की आय दोगुनी करने के लिए जानकारी दी गई। मेले का शुभारंभ मेरठ मंडल के अपर निदेशक ग्रेड- द्वितीय डॉ. एसके श्रीवास्तव व ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र प्रधान द्वारा गो-पूजन से किया गया। मेले में पशुपालकों को नस्ल सुधार, पशुधन बीमा, पशु स्वास्थ्य, रोग नियंत्रण व टीकाकरण की जानकारी दी गईं। मेले में पशु वैज्ञानिक डॉ. नेमीचंद, डॉ. एमके वर्मा द्वारा पशुपोषण व अनेक बीमारियों की पहचान व रोकथाम के बारे में जानकारी दी गई। शिविर में 171 पशुओं का उपचार भी किया गया। मेले में अनेक कंपनियों का सहयोग रहा। पशु पालन विभाग से डॉ. संजीव सिंह, डॉ. स्नेहल निर्वान, डॉ. एके सिंह, डॉ. सुबोध गोयल, विजेंद्र सिंह, सुशील कुमार, रविंद्र कुमार, चमनलाल आदि मौजूद रहे।
खास बातें:
पशुधन में वृद्धि की दी जानकारी