{"_id":"5aa82e5f4f1c1ba7758b5557","slug":"11520971359-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद हज हाऊस खोले जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद हज हाऊस खोले जाने की मांग
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंद हज हाउस खोले जाने की मांग
मेरठ। जिला हज समिति के सदस्य एवं नायब शहरकाजी ने हज यात्रियों की सुविधा के लिए गाजियाबाद में बंद पड़े हज हाउस को खोलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि हज हाउस खुलने से दूर दराज से आने वाले हज यात्रियों को विश्राम करने सहित कई सुविधा मिल जाएंगी।
उप्र की तत्कालीन सपा सरकार में हज यात्रियों को दिल्ली एयरपोर्ट तक सुविधा मुहैय्या कराने के लिए गाजियाबाद में हज हाउस का निर्माण हुआ था। इसे बाद में बंद करा दिया गया। इस कारण पिछले साल भी हज यात्रियाें को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। जिला हज समिति के सदस्य एवं नायब शहर काजी जैनुर राशिद्दीन ने बताया कि मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, बागपत, अमरोहा जिलों के अलावा उत्तराखंड से आने वाले हज यात्रियों को हज हाउस तक आते थे। इसके बाद उन्हें यहां से हज कमेटी के वाहन से एयरपोर्ट तक पहुंचाया जाता था। हज हाउस पर ही कमेटी द्वारा यात्रियों को पासपोर्ट आदि उपलब्ध कराया जाता था। अब हज हाउस बंद होने यात्रियों को काफी परेशानी होगी और आर्थिक बोझ भी पड़ेगा। नायब शहरकाजी ने प्रदेश सरकार एवं हज कमेटी से बंद हज हाउस को खुलवाने की मांग की।
खास बातें:
हज यात्रियों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना