फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपा कार्यकर्ता कर रहे अधिकारियों से अभद्रता

भाजपा कार्यकर्ता कर रहे अधिकारियों से अभद्रता

Mon, 15 Jan 2018 01:49 AM IST
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता कर रहे अधिकारियों से अभद्रता
भाजपा कार्यकर्ता कर रहे अधिकारियों से अभद्रता
विज्ञापन

मेरठ। प्रदेश में अराजकता का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ता खुलेआम पुलिस अधिकारियों के साथ मारपीट करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। इसका उदाहरण एसपी सिटी के साथ हुआ दुर्व्यवहार है। रविवार को सपा केजिला पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर ये आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी मांग करती है कि एसपी सिटी के साथ हुई अभद्रता के दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। भाजपा के सांसद और विधायक भी प्रशासन को कोस रहे हैं। यातायात सिस्टम बिल्कुल ध्वस्त है। जाम से हर कोई परेशान है। छात्राओं के साथ वारदातें बढ़ती जा रही हैं। एक करोड़ 54 लाख स्कूली बच्चे ठंड से ठिठुर रहे हैं और बच्चों को स्वेटर उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में काफी कम समय बचा है और उसकी तैयारी धरातल पर नहीं है।
विज्ञापन

शहर विधायक रफीक अंसारी, सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह और महानगर अध्यक्ष अब्दुल अलीम अलवी ने कहा कि भूमि अधिग्रहण में करोड़ों की लूट सामने आई है, जिसमें भाजपा के सांसद, विधायकों एवं पार्टी नेताओं की मिलीभगत है। इसकी जांच होनी चाहिए। कानून व्यवस्था ध्वस्त है और किसान परेशान हैं। बिजली की दरों में बेतहाशा वृद्धि कर जनता की कमर तोड़ी जा रही है। चुनाव जीतने का तरीका ईवीएम से ढूंढ़ लिया है, जिससे लोकतंत्र खतरे में है। खाद्य बीज किसानों को नहीं मिल रहा है। गन्ना तुलाई में घटतौली लगातार पकड़ी जा रही है। इसमें भी भाजपा के लोगों की मिलीभगत सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहकारिता चुनाव में भी सरकार बेइमानी पर उतर आई है। सड़कों पर गड्ढा मुक्त करने के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार हो रहा है। भाजपा सरकार ने न्याय पालिका जैसे स्तंभ को भी हिलाकर रख दिया है, जो लोकतंत्र के लिए एक बड़े खतरे का संकेत है। मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल केसामने किसानों पर हुए लाठीचांज की सपा निंदा करती है। इन मुद्दों पर सपा 27 जनवरी को तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन करेगी। वहीं सोमवार को सपा का जिला और महानगर प्रतिनिधिमंडल आपराधिक घटनाओं और अन्य घटनाओं के विरोध में आईजी से मिलेगा। इसमें शहर विधायक, जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष आदि होंगे।
खास बात
सपा पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर लगाए गंभीर आरोप, कहा प्रदेश में अराजकता का माहौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed