{"_id":"5a2c4fc04f1c1bf4688c0448","slug":"11512853440-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि में 16 को वीर नारियों का सम्मान, जयंत आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि में 16 को वीर नारियों का सम्मान, जयंत आएंगे
Updated Sun, 10 Dec 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस सभागार में आगामी 16 दिसंबर को विजय दिवस के उपलक्ष्य में वीर नारियों एवं शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। शनिवार को दिल्ली रोड़ स्थित अजंता होटल में पूर्व सैनिकों की एक सभा में यह जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रालोद उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद जयंत चौधरी, मेजर जनरल बीएस पंवार, एवीएसएम, एसएम और कर्नल एसपी सिंह रहेंगे। सभा में मौजूद राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राहुल देव, प्रदेश प्रवक्ता सुनील रोहटा ने कहा कि मवाना रोड, सरधना रोड और रोहटा रोड पर पूर्व सैनिकों के साथ सघन संपर्क अभियान चलाया जाएगा। विजय दिवस भारतीय सेना के गौरव का प्रतीक विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर हापुड़ और गाजियाबाद आदि से भी पूर्व सैनिक भाग लेंगे। इस दौरान सैनिक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष और अलख संस्था के संरक्षक कर्नल ब्रह्मपाल तोमर, कैप्टन बृजपाल सिंह, कैप्टन नेपाल, योगेश फौजी, हरेंद्र फौजी, कुंवरपाल फौजी, डॉ. मेराजुद्दीन अहमद, राजेंद्र सिंह चिकारा, चौ. यशवीर सिंह, विकास सिंह भैंसा आदि उपस्थित रहे।