{"_id":"5a1dc8d34f1c1b60678be25c","slug":"11511901395-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन की बैटरी फटी, आग लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल फोन की बैटरी फटी, आग लगी
Updated Wed, 29 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल फोन की बैट्री फटी, आग लगी
मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र के दक्षिण इस्लामाबाद में सोमवार रात मोबाइल फोन की बैट्री फटने के बाद कपड़ों में आग लग गई। पीड़ित ने कंपनी के खिलाफ लिसाड़ीगेट थाने में तहरीर दी है।
दक्षिण इस्लामाबाद निवासी जुबैर खान पुत्र मोहम्मद शमी प्रापर्टी डीलर हैं। सोमवार रात उन्होंने मोबाइल फोन को चार्जिंग पर लगाया था। कुछ देर बाद उन्होंने मोबाइल फोन को चार्जिंग से हटाया तो उसकी बैट्री फट गई। इससे बिस्तर में आग लग गई। जुबैर ने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को किसी तरह कमरे से निकाला और मशक्कत करते हुए आग बुझाई। प्रॉपर्टी डीलर ने बताया कि उन्होंने 20 फरवरी 2016 को तीस हजार रुपये का मोबाइल खरीदा था। उन्होंने कंपनी पर घटिया सामान देने का भी आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट राशिद अली का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।