फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दीक्षांत समारोह में अभिभावकों को मिलेगी आईकार्ड से एंट्री

दीक्षांत समारोह में अभिभावकों को मिलेगी आईकार्ड से एंट्री

Sat, 11 Nov 2017 02:46 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में अभिभावकों को मिलेगी आईकार्ड से एंट्री
दीक्षांत समारोह में अभिभावकों की भी होगी आईकार्ड से एंट्री
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि में होने वाले 29वें दीक्षांत समारोह में पदक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों के अभिभावकों को आईकार्ड दिखाने पर ही हॉल में प्रवेश मिलेगा। विवि द्वारा अभिभावकों को पहचान पत्र जारी किए जा रहे हैं। जिन अभिभावकों के पास विवि द्वारा जारी प्रारूप से बना हुआ प्रवेश पत्र नहीं होगा उन्हें समारोह में प्रवेश नहंी दिया जाएगा। शुक्रवार को विवि ने प्रवेशपत्र का प्रारूप जारी कर दिया। दीक्षांत समारोह में जिन छात्रों को पदक, विशिष्ट योग्यता प्रमाणपत्र एवं प्रयोजित पदक मिलेंगे उनके अभिभावकों को यह प्रारूप भरकर विवि में जमा कराना होगा। अभिभावकों क ो अपने साथ फोटोयुक्त पहचान प्रमाणपत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, वोटर कार्ड अवश्य लाना होगा। साथ ही विवि द्वारा जारी प्रारूप पर मिलने वाला पहचान पत्र भी साथ ही लाना होगा। इस प्रारूप में अभिभावकों का नाम, विद्यार्थी का नाम, पदक का नाम, विद्यार्थी से संबंध, दोनों की तस्वीरें, आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र की संख्या का विवरण आदि देना होगा। फोटो भी चस्पा करना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed