फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फाइल

फाइल

Wed, 08 Nov 2017 11:58 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
फाइल
सरकारी धान क्रय केंद्रों से किसानों का मोह भंग
विज्ञापन

धामपुर(बिजनौर)। किसानों का सरकार के धान क्रय केंद्रों से मोह भंग हो गया है। अधिकारियों की अनदेखी के चलते अधिकांश क्रय केंद्र सुनसान पड़े हैं। अधिकांश क्रय केंद्र एक दाना भी धान का नहीं खरीद पाए हैं। जनपद के धान क्रय केंद्र खरीद के 44800 मीट्रिक टन लक्ष्य से कोसों दूर हैं।
धान खरीदारी कराने में अधिकारियों की कोई दिलचस्पी दिखाई नहीं दे रही है। शासन से बिजनौर जनपद को 44800 मीट्रिक टन धान खरीदारी का लक्ष्य तो मिल गया, मगर हालात देखकर नहीं लग पा रहा है कि खाद्य विपणन विभाग लक्ष्य को भी छू पाएगा। अब तक खाद्य विपणन विभाग की छह एजेंसी लक्ष्य का 7.53 प्रतिशत धान की खरीद कर पाए हैं। एजेंसियों ने कुल 3371 मीट्रिक टन धान ही खरीदा है। यही हालत रही तो शासन की मंशा को पूरा करना मुश्किल होगा। भाकियू के मंडल सचिव रमेशचंद्र शेखावत, देवेंद्र कौशिक, सुरेश सिंह आदि का आरोप है कि अफजलगढ़ ब्लॉक में धान की जनपद में सबसे ज्यादा पैदावार होती है। आरोप है कि धान के हब को क्रय केंद्र से वंचित रखा गया। सुआवाला से लेकर बादीगढ़ तक कोई धान क्रय केंद्र नहीं लगाया गया। इसकी वजह यह है कि इस मार्ग पर आधा दर्जन राइस मिल कारोबारी हैं। जिनकी मिलीभगत के चलते कोई क्रय केंद्र नहीं खोला जा सका। क्रय केंद्र संचालकों की मिलीभगत से इस क्षेत्र में पूरे धान की खरीदारी व्यापारी कर रहे हैं। व्यापारी केंद्र संचालकों धान खरीदारी कराने के लिए मोटा कमीशन भी उपलब्ध करा रहे हैं। किसानों का आरोप है कि शासन के धान के लक्ष्य को पूरा कराने में अफजलगढ़ ब्लॉक ही सक्षम था। मगर, राइस मिल कारोबारी धान का भारी स्टॉक कर चुके हैं। इतने भारी स्टॉक की इन राइस मिल संचालकों को अनुमति तक नहीं है। फिर भी सरकार और शासन की आंखों में धूल झोंककर राइस मिलों पर अधिकारियों की मिलीभगत से खरीदारी चल रही है।
विज्ञापन

व्यापारियों से मिलीभगत की होगी जांच
जिला खाद्य विपणन अधिकारी अरविंद दूबे का कहना है कि व्यापारियों से क्रय केंद्र संचालकों की मिलीभगत की जांच होगी। व्यापारियों का स्टॉक की जांच होगी। क्षमता से अधिक किसी भी व्यापारी को धान नहीं खरीदने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed