{"_id":"59c974444f1c1bcc538b4694","slug":"11506374724-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्विवार्षिक अधिवेशन में जिला पदाधिकारी निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्विवार्षिक अधिवेशन में जिला पदाधिकारी निर्वाचित
Updated Tue, 26 Sep 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्विवार्षिक अधिवेशन में जिला पदाधिकारी निर्वाचित
मेरठ। उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ (शिक्षा विभाग) की जिला इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में हुआ। इसमें सदस्यों ने अपनी मांग एवं समस्याओं पर विचार व्यक्त किए और संगठन की मजबूती पर जोर दिया। संगठन की जिला कार्यकारिणी के निर्वाचन के लिये नीरज सिंह नेगी चुनाव संयोजक के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान गिरजाकांत चुनाव अधिकारी एवं प्रदीप कुमार सह चुनाव अधिकारी ने अपना दायित्व निभाया। मौसम अली, ज्ञान सिंह उपाध्यक्ष, ललित सागर जिला सचिव, नरेश कुमार कोषाध्यक्ष व संजीव कुमार गोयल को ऑडिटर पद पर निर्वाचित हुए। जबकि अध्यक्ष पद के लिये मुकेश कुमार शर्मा एवं श्याम सिंह ने नामांकन किया, जिसमें मतदान के माध्यम से मुकेश कुमार शर्मा निर्वाचित हुए। साथ ही श्याम सिंह को जिले का संरक्षक चुना गया है।