{"_id":"59c820fe4f1c1b8b688b6635","slug":"11506287870-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहज बिजली, हर घर योजना का लाइव टेलीकास्ट होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहज बिजली, हर घर योजना का लाइव टेलीकास्ट होगा
Updated Mon, 25 Sep 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री सहज बिजली, हर घर योजना को दिखाएगा पीवीवीएनएल
मेरठ। पीवीवीएनएल ने प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना ‘सौभाग्य’ के शुभारंभ का लाइव टेलीकास्ट बड़े पर्दे पर दिखाने का निर्णय लिया है। यह जानकारी कंपनी के एमडी अभिषेक प्रकाश ने दी। उन्होंने बताया कि सोमवार पांच बजे से लेकर साढ़े सात बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित ओएनजीसी के नवनिर्मित कारपोरेट आफिस में इस योजना का शुभारंभ करेंगे। योजना के तहत ‘गांव हो या शहर, रोशन होगा हर घर’ टैग लाइन के तहत हाउसहोल्ड सर्वे को संतृप्त किया जाएगा। हाउसहोल्ड सर्वे में अभी भी काफी घरों में कनेक्शन नहीं है। इस लाइव कार्यक्रम को दिखाने के लिए ऊर्जा भवन में तैयारी की जा रही है। उपभोक्ता ऊर्जा भवन पहुंचकर बड़ी स्क्रीन पर लाइव टेलीकास्ट को देख सकते हैं। लोगों के लिए चाय पानी की भी व्यवस्था रखी गई है।