फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कंट्रोल से कटौती, डेढ़ घंटा अंधेरे में रहा शहर

कंट्रोल से कटौती, डेढ़ घंटा अंधेरे में रहा शहर

Thu, 14 Sep 2017 02:04 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
कंट्रोल से कटौती, डेढ़ घंटा अंधेरे में रहा शहर
मेरठ। बुधवार रात लखनऊ कंट्रोल द्वारा इमरजेंसी रोस्टिंग कराने से पूरा शहर डेढ़ घंटा अंधेरे में डूबा रहा। शहर में लगातार बढ़ रही बिजली कटौती से लोग त्रस्त हैं।
विज्ञापन

सरकार भले ही शहरों में 24 घंटे बिजली देेने के दावे करती हो। लेकिन हकीकत इससे कोसो दूर है। बुधवार रात 9:25 बजे लखनऊ कंट्रोल ने पूरे शहर में डेढ़ घंटे की आपात कटौती करा दी। जिससे पूरा शहर अंधेरे में डूबा रहा। रात 10:55 बजे बिजली आपूर्ति चालू हुई। बिजली गुल होने से शहर की सड़कों पर अंधेरा पसर गया। रात को वॉक पर जाने वाले लोग भी घरों से कम ही निकले। शहर में रोजाना 4-5 घंटे कटौती हो रही है। मेंटीनेंस के नाम पर भी आए दिन घंटो आपूर्ति गुल रहती है, जिससे लोग परेशान हैं। दिन में लोकल कटौती के बाद रात को इमरजेंसी कटौती से लोगों में नाराजगी थी। पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता शहर संजय अग्रवाल ने बताया कि कंट्रोल के आदेश पर रात को कटौती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed