{"_id":"5999f7cf4f1c1ba4238b49ca","slug":"11503262671-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि स्पोर्ट्स काउंसलि की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि स्पोर्ट्स काउंसलि की बैठक
Updated Mon, 21 Aug 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सीसीएसयू ने अपने खिलाड़ियों के लिए खजाना खोल दिया है। ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को पांच लाख का पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता के विजेता को चल बैजंती दी जाएगी। रविवार को कुलपति प्रोफेसर एनके तनेजा की अध्यक्षता में हुई स्पोर्ट्स काउंसिल की बैठक में यह फैसले लिए गए। मेडल लाने वाले खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए इंसेंटिव भी बढ़ाया गया है।
विवि स्तर पर अभी तक राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं के लिए कोई इनाम नहीं था। अब इस सत्र से इनाम की व्यवस्था की गई है। इसी तरह ओलंपिक में सिल्वर और ब्रांज मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को भी इनामी राशि मिलेगी, जो अभी तय होनी है। राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड लाने पर 1 लाख रुपये का नकद इनाम मिलेगा। इसमें भी सिल्वर, ब्रांज मेडल का इनाम तय होना है। ऑल इंडिया विवि स्तर पर जो खेल प्रतियोगिताएं होती हैं उसमें गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ी के लिए भी विवि ने इनाम राशि 10 हजार रुपये बढ़ा दी है। ऑल इंडिया विवि स्तर के स्वर्ण पदक विजेता को अभी तक 41 हजार रुपये इनाम मिलता था। इस सत्र से 51 हजार रुपये मिलेंगे। ब्रांज व सिल्वर विजेताओं की इनाम राशि भी बढ़ाई जाएगी। विवि इस सत्र से अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता में वाइस चांसलर चल बैजंती शुरू करेगा। विवि से 600 से अधिक डिग्री कॉलेज जुड़े हैं। लेकिन अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में कुल 100 कॉलेज की भाग लेते हैं। खेल प्रतियोगिताओं में कॉलेजों की भागीदारी बहुत कम होती है। इस भागीदारी को बढ़ाने के लिए विवि ने इस सत्र से चल बैजंती शुरू करना तय किया है। अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता में जो कॉलेज टीम विजेता होगी उसे चल बैजंती मिलेगी। प्रथम तीन टीमों को इनाम राशि भी मिलेगी।