फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सेना भर्ती के लिए देर रात पहुंचे अभ्यर्थी

सेना भर्ती के लिए देर रात पहुंचे अभ्यर्थी

Thu, 29 Jun 2017 12:03 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती के लिए देर रात पहुंचे अभ्यर्थी
मेरठ। झमाझम बारिश के कारण बृहस्पतिवार को होने वाली सेना भर्ती को स्थगित कर दिया गया है। दिनभर की मशक्कत के बावजूद मैदान में भरे पानी को बाहर नहीं निकाला जा सका। उल्टा रात में शुरू हुई बारिश से मैदान पानी से भर गया। जिसके कारण भर्ती निदेशक ने यह फैसला लिया है। बाकी कार्यक्रम यथावत रहेगा।
विज्ञापन

भर्ती निदेशक कर्नल रजनीश महता ने बताया कि बारिश के कारण 29 जून को होने वाली भर्ती स्थगित कर दी गई है। बाकी अन्य दिनों की भर्ती पूर्व निर्धारित तारीख के अनुसार ही होगी। 29 जून की जिस भर्ती को स्थगित किया गया है, उसकी तारीख बाद में तय की जायेगी।
विज्ञापन

इससे पहले सेना भर्ती में भाग लेने के लिए दूरदराज के सैकड़ों युवा देर रात भर्ती स्थल पर पहुंचे। बुधवार दोपहर 3 बजे से ही युवाओं का जमावड़ा माधवकुंज शताब्दीनगर के मैदान में बने भर्ती स्थल के आसपास लगना शुरू हो गया था। रात नौ बजे से बारिश शुरू हो गई, इससे युवकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 व 30 जून को हवलदार की भर्ती होनी है। भर्ती के लिए पहले दिन उत्तराखंड व दूरदराज के जिलों से अभ्यर्थी मेरठ पहुंचने लगे। देर रात 1 बजे से युवाओं को सेना भर्ती रैली स्थल में एंट्री होनी थी सुबह 4 बजे के बाद फि जिकल फिटनेस टेस्ट के लिए अभ्यर्थियों को मैदान में उतारा जाना था। जिसके बाद सुबह 8 बजे से भर्ती प्रक्रिया शुरू होनी थी। दो दिन तक एजूकेटर हवलदार की भर्ती के लिए दोनों दिन 8-8 हजार अभ्यर्थी भाग को भाग लेना था।। 4 बजे एंट्री के बाद फिजिकल फिटनेस टेस्ट (दौड़, जिगजैग बैलेंसिंग, चिनअप, 9 फीट लंबी कूद) थी। लेकिन 29 जून की भर्ती स्थगित की गई है, इस दिन की भर्ती की तारीख बाद में तय की जायेगी।

नहीं मिल रहा अन्य विभागों का सहयोग
मैदान में पानी भरा है। 400 मीटर के ट्रैक से पानी निकालने के लिए मजदूर दिन भर मशक्कत करते रहे। भर्ती बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि अन्य विभागों की ओर से भर्ती रैली की व्यवस्थाओं में खास सहयोग नहीं मिला। बुधवार दोपहर 12.30 बजे तक कोई काम नहीं हुआ। भर्ती स्थल पर रोशनी के उचित इंतजाम नहीं हुए। बिजली विभाग ने सेना को कनेक्शन के लिए 14 हजार 700 रुपये देने को कहा है। सेना के पास ऐसा कोई बजट नहीं जिससे बिजली के लिए यह पैसा दिया जा सके। उधर एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, और मैदान को सही करने का काम भी नहीं हो पाया है। डीएम समीर वर्मा ने सेना भर्ती के लिए सभी संबंधित विभागों के साथ मीटिंग करके पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए थे। बिजली विभाग ने 7 जुलाई तक जितनी बिजली खपत होगी उसका बिल भी मांगा है। भर्ती अफसरों के अनुसार सेना के पास ऐसा कोई फंड नहीं जिससे बिजली विभाग को यह पैसा दिया जा सके। पूर्व में हुई सेना भर्तियों में भी कभी ऐसा नहीं हुआ। एमडीए और नगर निगम ने भी यहां पीने के पानी, मैदान को ठीक करने आदि के कोई इंतजाम नहीं किए हैं।

भर्ती वेबसाइट से डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
सेना भर्ती की वेबसाइट से आवेदक अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र के साथ अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों, पासपोर्ट साइज फोटो आदि के साथ भर्ती के लिए तय तारीख पर पहुंच सकते हैं।


इस प्रकार है भर्ती का शेड्यूल
एजूकेशन हवलदार के पद के लिए बुधवार की रात एक बजे से ऐंटी होनी थी, लेकिन 29 जून को होने वाली भर्ती स्थगित कर दी गई है।
टेक्नीकल पदों के लिए सुबह चार से पांच बजे के बीच एंट्री होगी।
क्लर्क/एसकेटी के लिए सुबह छह से सात बजे तक एंट्री होगी।
30 जून हवलदार एजूकेशन और सोल्डर जीडी, सोल्जर क्लर्क पद के आवेदक। यूपी उत्तराखंड।
1 जुलाई सोल्डजर टेक्नीकल, सोल्जर टीडीएन, सोल्जर, वैट के मोदीनगर, हापुड़, गाजियाबाद और बागपत के आवेदक।
2 जुलाई सोल्जर जीडी,सोल्जर क्लर्क, सोल्जर टैक्नीकल, सोल्जर टीडीएन, सोल्जर वैट के आवेदक बागपत, नोएडा-बड़ौत,खेकड़ा और जेवर के आवेदक।
3 जुलाईऱ् सोल्जर टैक्नीकल, टीडीएन, क्लर्क,एसकेटी के आवेदक, गढ़मुक्तेश्वर, धौलाना, हापुड़ और दादरी के आवेदक।
4- जुलाई सोल्जर टेक्नीकल, टीडीएन, वैट के बुलंदश्हर, खुर्जा और गौतमबुद्धनगर के आवेदक।
5 जुलाई सोल्जर टेक्नीकल, टीडीएन, वैट के शिकारपुर, अनूपशहर, सिकंदराबाद और डिबाई के आवेदक।
6 जुलाई सोल्जर टेक्नीकल, सोल्जर टीडीएन, सोल्जर वैट के मेरठ और स्याना के आवेदक।
7 जुलाई सोल्जर जीडी, सोल्जर क्लर्क, एसकेटी,सोल्जर टेक्नीकल, सोल्जर टीडीएन, वैट, मेरठ जिले के सरधना और मवाना के आवेदक।
7 जुलाई तक शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी
8 और 9 जुलाई को छांटे गए उम्मीदवारों का मेडिकल फिटनेस टेस्ट होगा और प्रमाण पत्रों की जांच होगी।


वर्जन
भर्ती स्थल पर जो भी आवश्यकता थी उन्हें पूरा किया गया है। बारिश के कारण मैदान में पानी भर गया, लेकिन कर्मचारियों को लगाकर पानी निकलवाया गया है। अन्य व्यवस्थाएं भी पुख्ता की जा रही हैं। - मुकेश चंद्र, एडीएम सिटी


प्रमुख बातें
- बारिश के चलते मैदान में पानी भरने से आज होने वाली सेना भर्ती स्थगित, भर्ती निदेशक ने लिया फैसला
- रात नौ बजे से बारिश में भीगे अभ्यर्थी
- बारिश से शताब्दीनगर माधवकुंज मैदान जलमग्न
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed