{"_id":"5952ad8a4f1c1b54768b4a24","slug":"11498590602-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्य के चलते रेल यातायात होगा बाधि त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्य के चलते रेल यातायात होगा बाधि त
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल के गाजियाबाद-मेरठ सिटी-सहारनपुर रेल सेक्शन पर मेरठ सिटी तथा दौराला स्टेशन के बीच रेल लाइन दोहरीकरण के कार्य के चलते आज 28 जून से 3 जुलाई तक प्रतिदिन दो घंटे रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ब्लॉक के दौरान ट्रेन का समय पुर्ननिर्धारित तथा रोककर चलाया जाना है। 28 जून से 3 जुलाई के बीच इस मार्ग से चलने वाली ट्रेन संख्या 64561 दिल्ली-अंबाला पैसेंजर अपने निर्धारित प्रस्थान समय से 65 मिनट की देरी से संचालित होगी तथा इसे मार्ग में गाजियाबाद-मेरठ सिटी के बीच 45 मिनट रोका जाएगा। इसके अलावा ट्रेन संख्या 14521 दिल्ली-अंबाला इंटर सिटी को मार्ग में 30 मिनट (गाजियाबाद-मेरठ सिटी के बीच) रोककर चलाया जायेगा। ट्रेन संख्या 54472 हरिद्वार-दिल्ली पेसेंजर को मार्ग में 45 मिनट (सहारनपुर-सकोती टांडा के बीच) रोककर चलाया जाएगा। तदनुसार इसकी लिंक ट्रेन संख्या 54473 दिल्ली-नई दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर देरी से प्रस्थान करेगी।