फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हिंसा में घायल एक और युवक की मौत

हिंसा में घायल एक और युवक की मौत

Sat, 10 Jun 2017 01:23 AM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
हिंसा में घायल एक और युवक की मौत
हिंसा में घायल एक युवक की मौत, तनाव
विज्ञापन


सहारनपुर। जिले में बसपा सुप्रीमो मायावती के दौरे के बाद हुई हिंसा में घायल गांव आसनवाली निवासी युवक की चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी मिलते ही डीएम और एसएसपी गांव में पहुंच गए। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हिंसा में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है।

शब्बीरपुर गांव में 23 मई को मायावती के दौरे के बाद जिले में दोबारा हिंसा भड़क उठी थी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी और करीब 16 लोग घायल हो गए थे। उसी दौरान कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव आसनवाली निवासी प्रदीप चौहान शहर में सामान खरीदने जा रहा था। प्रदीप गांव में ही परचून की दुकान करता था। वह जब जनकपुरी थाना क्षेत्र के गांव चकहरेटी के पास पहुंचा तो नकाबपोश दो बाइक सवारों ने उसे गोली मार दी थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे चिकित्सकों ने चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। प्रदीप की शुक्रवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी मौत की खबर गांव में पहुंचते ही तनाव फैल गया। उधर, मामले की जानकारी मिलते ही डीएम पीके पांडेय और एसएसपी बब्लू कुमार भारी फोर्स के साथ गांव में पहुंच गए। पुलिस प्रशासन शनिवार तड़के ही उसका अंतिम संस्कार कराने की कोशिश में लगा है, जिससे माहौल न बिगड़े। इसके लिए वह प्रदीप के परिजनों बातचीत कर रहे हैं। एसएसपी बब्लू कुमार ने बताया कि प्रदीप के मौत की सूचना मिल गई है। पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस शव का रात में पोस्टमार्टम कराने के बाद गांव में ले जाने की कोशिश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed